बीकानेर में भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन

 0
बीकानेर में भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन
.
MYCITYDILSE

बीकानेर में भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन

बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा बीकानेर देहात की जिला कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जबकि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रपाल टी.टी. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर कुल 7 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और आगामी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

वैचारिक अधिष्ठान विषय पर वरिष्ठ कार्यकर्ता रामेश्वर पारीक ने संबोधित करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और भाजपा की मूल विचारधारा पर प्रकाश डाला।

इतिहास विकास विषय पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रपाल टी.टी. ने संगठन के इतिहास, संघर्ष और विकास यात्रा की जानकारी दी।

कार्य विस्तार – हमारी दृष्टि विषय पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्य पद्धति एवं कार्यप्रणाली विषय पर जिला प्रभारी बलवीर बिश्नोई ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों और कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी।

केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद बूथ प्रबंधन विषय पर जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए।

सोशल मीडिया विषय पर संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत और आईटी विषय पर संभाग सह संयोजक चैन सिंह राजपुरोहित ने डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और संगठनात्मक गतिविधियों में तकनीक की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, आसकरण भट्टड़, हेमनाथ जाखड़, जसवंत दहिया, राजाराम ओझा, मनमोहन सिंह, कुसुम शर्मा, भरत सुथार, शिल्पा चारण, संजना प्रजापत, सुरेन्द्र स्वामी, पवन स्वामी, महेंद्र ढाका, जयकिशन उपाध्याय, प्रदीप सारस्वत, नवरत्न घिंटाला, अर्जुन कड़वासरा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मोर्चा महामंत्री और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।