बीकानेर: पुराना शहर मंडल भाजपा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमंग और उत्साह

बीकानेर के पुराना शहर मंडल भाजपा ने हर्षोल्लास से 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया, जहां योग गुरु दमयंती सुथार ने महत्वपूर्ण आसनों के साथ प्राणायाम का महत्व बताया।

 0
बीकानेर: पुराना शहर मंडल भाजपा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमंग और उत्साह
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर ने हर्षोल्लास से मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बीकानेर, 20 जून 2025 | mycitydilse — बीकानेर के पुराना शहर मंडल भाजपा द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन जी छाजेड़ व प्रदेश संगठन के निर्देशन में मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य के नेतृत्व में व्यास पार्क, जैनेश्वर भवन के सामने जसोलाई में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

योग गुरु दमयंती सुथार ने सिखाए योगासन

कार्यक्रम में योग गुरु श्रीमती दमयंती सुथार ने उपस्थित योग प्रेमियों को विभिन्न आसनों के साथ-साथ प्राणायाम के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग व प्राणायाम से हम आजीवन स्वस्थ, खुशहाल व मानसिक रूप से मजबूत बने रह सकते हैं।

सूर्य नमस्कार से हुआ समापन

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ योग किया, तथा सूर्य नमस्कार व प्रार्थना के साथ योग सत्र का समापन किया गया।

मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने किया स्वागत

कार्यक्रम के पश्चात मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य के साथ श्रीमती चंदा गहलोत, ओम सुथार, मुरलीधर दईया, मालचंद सुथार, जितेन्द्र व्यास, किशोर आचार्य, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, मंत्री सुनील दत्त चौहान, गणेश व्यास, राजेश व्यास, अनिरुद्ध आचार्य, प्रभु सुथार, आर्यन पारीक आदि कार्यकर्ताओं ने योग गुरु श्रीमती दमयंती सुथार का मोती माला, दुपट्टा व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

संजय शर्मा ने जताया आभार

अंत में महामंत्री संजय शर्मा ने इस योग शिविर में भाग लेने वाले सभी गणमान्य जनों, श्रेष्ठ व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया।