जयपुर राष्ट्रीय अधिवेशन में बीकानेर के समाजसेवियों को ‘भारत रत्न अवार्ड’ से सम्मान, खत्री मोदी अरोड़ा समाज गौरवान्वित
जयपुर राष्ट्रीय अधिवेशन में बीकानेर के समाजसेवियों को ‘भारत रत्न अवार्ड’ से सम्मान, खत्री मोदी अरोड़ा समाज गौरवान्वित
बीकानेर/जयपुर। खत्री मोदी अरोड़ा समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में जयपुर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान बीकानेर के समाजसेवियों को ‘भारत रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में बीकानेर संभाग के कई प्रमुख समाजसेवियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे क्षेत्र में गौरव का माहौल है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री खत्री मोदी अरोड़ा समन्वय समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मोदी ने देशभर से पधारे अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बीकानेर से समाज अध्यक्ष श्याम मोदी, समाजसेवी राजकुमार मोदी, किशन मोदी, शशिकांत मोदी, पार्षद जमनलाल गजरा तथा समाजसेवी शांतिलाल मोदी को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में साफा, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर ‘भारत रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
समारोह में पूर्व राज्य मंत्री राजीव अरोड़ा सहित विभिन्न राज्यों से आए अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, सहयोग और सामाजिक कार्यों में योगदान पर विशेष जोर दिया गया।
सम्मान प्राप्त करने वाले सभी अतिथियों ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राय मालानी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान पूरे बीकानेर समाज के लिए गर्व की बात है।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन ने खत्री मोदी अरोड़ा समाज की एकजुटता और सामाजिक योगदान को नई पहचान दी है।


