‘चोटी रै गांठ’ उपन्यास का लोकार्पण 12 जुलाई को, बीकानेर में होगा साहित्यिक लोक-निजर उच्छब

‘चोटी रै गांठ’ उपन्यास का लोकार्पण 12 जुलाई को, बीकानेर में होगा साहित्यिक लोक-निजर उच्छब
बीकानेर में 12 जुलाई को आयोजित 'चोटी रै गांठ' उपन्यास के लोकार्पण एवं पुस्तक चर्चा कार्यक्रम का पोस्टर
.
MYCITYDILSE

‘चोटी रै गांठ’ उपन्यास का लोकार्पण 12 जुलाई को, बीकानेर में होगा साहित्यिक लोक-निजर उच्छब

बीकानेर। लोकप्रिय कवि एवं ख्यात साहित्यकार सत्यदीप की नवीन राजस्थानी औपन्यासिक कृति ‘चोटी रै गांठ’ का लोकार्पण एवं पुस्तक चर्चा कार्यक्रम 12 जुलाई को बीकानेर के संस्कृति भवन में आयोजित किया जाएगा। मरूभूमि शोध संस्थान के तत्वावधान में होने वाला यह साहित्यिक आयोजन राजस्थानी साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

मरूभूमि शोध संस्थान के मानद निदेशक प्रो. बी.एल. भादानी ने बताया कि कार्यक्रम साहित्यकार श्याम महर्षि की अध्यक्षता में आयोजित होगा। समारोह के समन्वयक रवि पुरोहित के अनुसार कार्यक्रम में डॉ. गजादान चारण मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मालचंद तिवाड़ी, डॉ. मदन सैनी और डॉ. चेतन स्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समारोह संयोजिका एवं कवयित्री भगवती पारीक ने बताया कि ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस उपन्यास पर शंकर सिंह राजपुरोहित और हरीश बी. शर्मा आलोचनात्मक टिप्पणी प्रस्तुत करेंगे। वहीं श्रीभगवान सैनी, महेश जोशी और सीमा भोजक पाठकीय सरोकारों के अंतर्गत अपने विचार साझा करेंगे।

साहित्यकार सत्यदीप हिंदी और राजस्थानी दोनों भाषाओं के प्रतिष्ठित रचनाकार हैं। वे राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर तथा राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर की सामान्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। उनकी अब तक 14 साहित्यिक कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों, शोधार्थियों और पाठकों से इस साहित्यिक समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।