डॉक्टर्स डे पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने किया चिकित्सकों का सम्मान, डॉ. योगेंद्र चौधरी और डॉ. एल. के. कपिल का हुआ अभिनंदन
डॉक्टर्स डे पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने किया चिकित्सकों का सम्मान, डॉ. योगेंद्र चौधरी और डॉ. एल. के. कपिल का हुआ अभिनंदन
बीकानेर, 1 जुलाई 2026। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेंद्र चौधरी तथा पीबीएम अस्पताल ट्रोमा सेंटर के डॉ. एल. के. कपिल का शॉल, माला, अभिनंदन पत्र एवं सजीव पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया।
गौरतलब है कि भारत में डॉक्टर्स डे प्रत्येक वर्ष डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है। चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों के निस्वार्थ योगदान, समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से वर्ष 1991 से यह परंपरा निभाई जा रही है।
टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता ने बताया कि संस्था पिछले पांच वर्षों से लगातार डॉक्टर्स डे पर बीकानेर के चिकित्सकों का सम्मान करती आ रही है। उन्होंने सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, महिला विंग से मुस्कान खत्री एवं शीतल योगी, एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मण रामावत, मंजू बैद तथा सोशल मीडिया एक्टिविस्ट साकिर हुसैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पंकज कंसल और प्रकाश सामसुखा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि समाज के स्वास्थ्य की रक्षा में डॉक्टरों की भूमिका अतुलनीय है और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।


