राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां 5 जुलाई को बीकानेर दौरे पर, ऊंट अनुसंधान केंद्र और छात्र सम्मेलन में करेंगे शिरकत

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां 5 जुलाई को बीकानेर दौरे पर, ऊंट अनुसंधान केंद्र और छात्र सम्मेलन में करेंगे शिरकत
बीकानेर दौरे के दौरान कार्यक्रम में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां
.
MYCITYDILSE

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां 5 जुलाई को बीकानेर दौरे पर, ऊंट अनुसंधान केंद्र और छात्र सम्मेलन में करेंगे शिरकत

बीकानेर, 4 जुलाई। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां रविवार, 5 जुलाई 2026 को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वे विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भाजपा बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. पूनियां दोपहर 12:00 बजे जोरबीर स्थित आईसीएआर – राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

इसके बाद सायं 4:00 बजे जिला उद्योग संघ, बीकानेर में भाजपा बीकानेर शहर एवं भाजपा बीकानेर देहात के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित छात्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे।

सम्मेलन में डॉ. सतीश पूनियां विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, युवा शक्ति तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और प्रेरणादायी जीवन पर मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, प्रबुद्ध नागरिक और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि डॉ. पूनियां के बीकानेर प्रवास को लेकर भाजपा शहर एवं भाजपा देहात संगठन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए दोनों संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

डॉ. सतीश पूनियां का यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ युवाओं से संवाद और सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।