ज्वेलरी दुकान से महिलाएं गहने लेकर फरार, CCTV में कैद की गईं, ज्वैलर ने पुलिस को दी रिपोर्ट

 0
ज्वेलरी दुकान से महिलाएं गहने लेकर फरार, CCTV में कैद की गईं, ज्वैलर ने पुलिस को दी रिपोर्ट
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

ज्वेलरी दुकान से महिलाएं गहने लेकर फरार, CCTV में कैद की गईं, ज्वैलर ने पुलिस को दी रिपोर्ट

श्रीगंगानगर में शहर के महावीर दल मंदिर के बाहर एक ज्वेलर की दुकान से महिलाएं चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। वारदात करीब 6 दिन पहले हुई, लेकिन दुकानदार ने इस संबंध में गुरुवार को मामला दर्ज करवाया। ज्वैलर ने बताया कि महिलाएं उसकी दुकान में खरीदारी करने आई थीं। वे बिना कुछ खरीदे लौट गईं। उनके जाने के बाद जब चांदी के गहने संभाले तो इसमें दो पायजेब और कुछ अन्य सामान गायब मिला।

महावीर दल मंदिर के बाहर दुकान राजेंद्र ज्वैलर्स के संचालक राजेंद्र पुत्र कृष्णलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह सादुलशहर का रहने वाला है और महावीर दल मंदिर के बाहर ज्वैलर की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर 16 मार्च को 2 महिलाएं, एक 10 साल की बच्ची और एक दो अन्य लोग आए।

इन लोगों ने पायजेब और कुछ अन्य चांदी का सामान दिखाने को कहा। आरोपी महिलाओं ने काफी सामान देखा। इस दौरान उसने काउंटर पर चांदी की पायजेब आदि रख दिए।   महिलाएं कुछ देर उससे बातचीत के बाद बिना कुछ खरीदे लौट गई। राजेंद्र ने जब गहने संभाले तो इसमें 300 ग्राम वजन की 2 चांदी की पायजेब और 200 ग्राम वजन के 8 चांदी के अंगूठा सेट गायब थे। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चेक की तो इसमें महिलाएं गहने चुराकर ले जाती नजर आईं। 

Women abscond with jewelery from jewelery shop, captured in CCTV, jeweler reports to police

In Sriganganagar, women ran away with silver ornaments from a jeweler's shop outside the Mahavir Dal Temple in the city. The incident happened about 6 days ago, but the shopkeeper registered a case in this regard on Thursday. The jeweler told that the women had come to his shop for shopping. She returned without buying anything. After his departure, when the silver jewelery was taken care of, two anklets and some other items were found missing.

Rajendra son Krishnalal, the operator of Rajendra Jewellers, a shop outside the Mahavir Dal temple, told in the report given to the police that he is a resident of Sadulshahar and runs a jeweler's shop outside the Mahavir Dal temple. On March 16, two women, a 10-year-old girl and two other people came to his shop.

These people asked to show the anklets and some other silver items. The accused women saw a lot of things. During this time he kept silver anklets etc. on the counter. After talking to him for some time, the women returned without buying anything. When Rajendra took charge of the jewellery, two silver anklets weighing 300 grams and 8 silver thumbtack sets weighing 200 grams were missing. When I checked the CCTV recording, women were seen stealing the jewellery.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT