लोकसभा में पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, ओवैसी का विरोध, जानें आज की बड़ी अपडेट

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास हो गया, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने किया विरोध। जानें इस बिल से जुड़ी पूरी जानकारी और आज राज्यसभा में क्या होगा।

Apr 3, 2025 - 11:48
 0
लोकसभा में पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, ओवैसी का विरोध, जानें आज की बड़ी अपडेट
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR D.K. DIGITAL
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE D.K. DIGITAL

लोकसभा में पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, ओवैसी ने जताया विरोध, आज राज्यसभा में पेश होगा

नई दिल्ली। लोकसभा में 12 घंटे की लंबी बहस के बाद वक्फ संशोधन बिल पास हो गया। इस पर 520 सांसदों ने मतदान में भाग लिया, जिसमें 288 ने बिल के पक्ष में और 232 ने विरोध में वोट डाले।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे "उम्मीद" का नाम दिया, वहीं, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे लोकसभा में फाड़ दिया।

क्या कहा नेताओं ने?

गृह मंत्री अमित शाह: "वक्फ में गैर-इस्लामिक कुछ नहीं आएगा। यह केवल राजनीतिक लाभ के लिए फैलाया जा रहा डर है।"

असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM): "इस बिल का मकसद मुसलमानों को जलील करना है। मैं इसे गांधीजी की तरह फाड़ता हूं।"

किरने रिजिजू (अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री): "यह कानून उम्मीद की नई रोशनी लेकर आया है।"

बिल पास होने के बाद अगला कदम क्या?

वक्फ संशोधन बिल अब आज दोपहर 1 बजे राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

अगर यह राज्यसभा में भी पास होता है, तो राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा।

क्यों है यह बिल विवादों में?

 विपक्ष का आरोप: यह कानून अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला है।

 सरकार का दावा: इस कानून से वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता बढ़ेगी और विवाद कम होंगे।

 लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें!