समर्पण दिवस के रूप मनाया गया दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, बीकानेर में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

 0
समर्पण दिवस के रूप मनाया गया दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, बीकानेर में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।
.
MYCITYDILSE

समर्पण दिवस के रूप मनाया गया दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, बीकानेर में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी के देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक एव राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकताओं के साथ समर्पण दिवस के रूप में मनाया इस अवसर पर आज पंडित दिन दयाल सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुई।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डूंगरगढ़ रामेश्वर पारीक ने कहाकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के उन महान विचारकों में से थे जिन्होंने सत्ता की बजाय समाज सेवा को अपना उद्देश्य बनाया वे केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि एक महापुरुष थे जिन्होंने राष्ट्रहित में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया उन्होंने कहा एकात्म मानववाद के प्रणेता उपाध्याय जी का संपूर्ण चिंतन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए था।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने पंडित जी के जीवन पर बात करते हुए कहा दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ से लेकर अंतोदय तक, महान राजनीतिक चिंतक के रूप में पहचान बनाई पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के चंद्रभान गांव में हुआ था इसी दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है आपने अद्वितीय कौशल संगठन से जनसंघ के विस्तार में अहम भूमिका निभाई, जिसने आज भाजपा जैसे वट वृक्ष का रूप लेकर भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित कर रहा है आपका 'एकात्म मानववाद' का दर्शन व ‘अंत्योदय’ का विचार आज भारतीय राजनीति के केंद्र में है जो शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और गरीबों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हुए सभी नागरिकों को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहा है।
शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही अंत्योदय का नारा दिया था, उनका कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं तो इसके लिए राष्ट्रवाद को समझना होगा

और इस विचार को अपने अंदर लाना होगा इसके अलावा पं दीन दयाल उपाध्याय एक पत्रकार भी थे उनके द्वारा लिखी गई कई पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन किया गया साथ ही राष्ट्रधर्म का प्रकाशन किया इसके साथ ही उन्होंने हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार-प्रसार भी किया।
इस अवसर पर देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, पूर्व जिला महामंत्री कुम्भराम सिद्ध, उपाध्यक्ष सोहन प्रजापत सहित सभी वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, जिला मंत्री राजाराम ओझा, देहात किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़, आईटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, मीडिया सह संयोजक अशोक मारू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, अशोक भाटी, सी.आर. चौधरी, सुशील शर्मा, निशांत गौड़, अजय काजला, तरुण स्वामी, गजेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।