केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का 'एक रात चांद के साथ' कार्यक्रम आयोजित, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर के पलाना में 'एक रात चांद के साथ' कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और कार्बन एमिशन को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

 0
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का 'एक रात चांद के साथ' कार्यक्रम आयोजित, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का 'एक रात चांद के साथ' कार्यक्रम आयोजित, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

बीकानेर।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पलाना ग्राम में 'एक रात चांद के साथ' कार्यक्रम में भाग लेकर ग्रामीणों के साथ चांदनी रात बिताई। इस अवसर पर खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल समेत ग्रामवासी भी शामिल हुए।

मेघवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग और कार्बन एमिशन को लेकर जनजागृति फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारें लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन इनमें जनता की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

मेघवाल ने कहा, "चंद्रमा हमें शीतलता और शांति देता है, इससे जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।" उन्होंने प्रत्येक पूर्णिमा पर चंद्रमा के साथ रात बिताने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गुरु पूर्णिमा का महत्व भी बताया और सभी से अपने गुरुओं के प्रति आभार प्रकट करने की अपील की।

इस कार्यक्रम में अर्जुन कड़वासरा, रामकिशन सियाग, सहीराम चौधरी, जगदीश सियाग, डॉ के वी चौधरी, श्याम पंचारिया, चोरूराम हदा, पवन कुमार, श्रीराम धायल, कैलाश बिश्नोई, मोहन सुराणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।