सोनम रघुवंशी ने पति राजा को मरवाया, 3 हमलावर गिरफ्तार – मेघालय पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
मेघालय हनीमून मर्डर केस में खुलासा – सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा को मरवाने के लिए भाड़े के बदमाशों को सुपारी दी। मेघालय पुलिस ने 3 हमलावरों को पकड़ा, चौथे की तलाश जारी।

सोनम रघुवंशी ने पति राजा को मरवाया, 3 हमलावर गिरफ्तार – मेघालय पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
मेघालय हनीमून मर्डर केस: सोनम रघुवंशी ने पति राजा की हत्या के लिए क्यों दी सुपारी?
इंदौर से आए नवविवाहित दंपति का मेघालय का हनीमून यात्रा खौफनाक मोड़ ले गई। सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची और मेघालय में भाड़े के बदमाशों को सुपारी देकर हत्या करवा दी। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है।
मेघालय पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। खुद सोनम ने भी 17 दिन तक गायब रहने के बाद गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस पूछताछ में सोनम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, लेकिन हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है।
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने ट्वीट कर पुलिस की सफलता की सराहना की और कहा, “सात दिनों के भीतर मेघालय पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया, सोनम ने आत्मसमर्पण किया और एक और आरोपी की तलाश जारी है।”
इधर, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस केस में गहनता से पड़ताल के लिए 8 जून को डीजीपी मेघालय को तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। NCW को मानव तस्करी और बांग्लादेश कनेक्शन की भी आशंका थी।
कहां थी सोनम?
सोनम 17 दिन बाद गाजीपुर के एक ढाबे पर मिलीं, जहां से उन्होंने अपने परिवार को फोन कर अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि सोनम ने तीन बदमाशों को सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलाया था।
अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सोनम ने राजा की हत्या क्यों करवाई। क्या इसके पीछे शादी के बाद के मतभेद थे या फिर कोई और बड़ा कारण?
Sonam Raghuvanshi got her husband Raja killed, 3 attackers arrested - sensational disclosure by Meghalaya Police
Meghalaya Honeymoon Murder Case: Why did Sonam Raghuvanshi hire a contract killer to kill her husband Raja?
The honeymoon trip of the newlywed couple from Indore to Meghalaya took a horrifying turn. Sonam Raghuvanshi conspired to kill her husband Raja Raghuvanshi and got him killed by hiring hired goons in Meghalaya. This sensational murder case has shocked the whole country.
Meghalaya Police has so far arrested three attackers in this case, while the search for the fourth accused is on. Sonam herself surrendered in Ghazipur after being missing for 17 days. Sonam has confessed her crime during police interrogation, but the real reason for the murder has not been revealed.
Meghalaya Chief Minister Conrad Sangma tweeted and praised the success of the police and said, "Within seven days, Meghalaya Police arrested three attackers, Sonam surrendered and the search for another accused is on."
Meanwhile, the National Commission for Women (NCW) also ordered the DGP Meghalaya to submit a report in three days on June 8 for a thorough investigation into the case. NCW also suspected human trafficking and Bangladesh connection.
Where was Sonam?
Sonam was found 17 days later at a dhaba in Ghazipur, from where she called her family and told them her location. After this, the local police took her into custody. During interrogation, it was revealed that Sonam had hired three miscreants to carry out this incident.
Now the police is trying to find out why Sonam got Raja killed. Were there post-marriage differences behind this or was there any other big reason?