भाजपा के गले की फांस बन गए रवींद्र भाटी, जल्द करेंगे लोकसभा चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान?

 0
भाजपा के गले की फांस बन गए रवींद्र भाटी, जल्द करेंगे लोकसभा चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान?
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

भाजपा के गले की फांस बन गए रवींद्र भाटी, जल्द करेंगे लोकसभा चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान?

लोकसभा चुनाव को लेकर बीता शनिवार भाजपा के लिए बेहतर रहा. पार्टी ने 4 निर्दलीय विधायक सहित 3 दर्जन लोगों को अपने पक्ष में करते हुए पार्टी ज्वाइन करवाई, लेकिन शिव विधानसभा से निर्दलीय चुने गए रवींद्र भाटी लगातार पार्टी की गले की फांस बने हुए हैं. कल भाजपा में शामिल होने वाले निर्दलीय विधायकों में रवींद्र भाटी का नाम शामिल नहीं है.

माना जा रहा है कि रविंद्र भाटी बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर पार्टी को मुश्किल में डाल सकते हैं. शनिवार को 4 निर्दलीय विधायक समेत 3 दर्जन लोगों भाजपा में शामिल हुए, लेकिन इस लिस्ट में शिव विधायक नाम नहीं था, जिसके बाद मारवाड़ क्षेत्र में इस सुगबुगाहट ने ज़ोर पकड़ लिया है कि रविंद्र सिंह भाटी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है.

गौरतलब है महत्वाकांक्षी रविंद्र भाटी लगातार देव दर्शन यात्रा सभाओ के जरिए बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर वोटर्स से संपर्क साध रहे हैं. भाजपा के लिए सिरदर्द वाली बात यह है कि रविंद्र की सभा में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे है, इसका सीधा असर बाड़मेर-लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी पर पड़ना तय है.

रविंद्र भाटी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ज्वाइन करने के बाद जब टिकट नहीं मिला तो भाजपा को छोड़कर निर्दलीय शिव विधानसभा सीट से मैदान उतरे और मैदान फतह कर न केवल भाजपा उम्मीदवार को हराया था, बल्कि भाजपा को साफ संदेश दिया था कि उनको इग्नोर कर पार्टी अपना ही नुकसान करेगी.

कुछ ऐसा ही नजारा लोकसभा चुनाव 2024 में दिख रहा है. यही कारण है कि भाजपा के दिग्गज नेता व सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी भाटी से मुलाका कर उन्हें मनाने की कोशिश कर चुके हैं और फिलहाल रविंद्र भाटी राजस्थान भाजपा के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. 

भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार इस बात का विश्वास दिखा रहे थे कि भाटी को मना लिया जाएगा, लेकिन बातचीत के एक लंबे दौर के बाद भाजपा व रविंद्र सिंह की बीच वार्ता सफल होते नजर नहीं आई.इसी दौरान बुधवार को ट्विटर पर अचानक रविंद्र सिंह चुनाव लाडो हैशटैग ट्रेंड करने लगा.

सूत्रों से मिली जानकीरा के अनुसार शनिवार शाम से रविंद्र सिंह भाटी टीम के मेंबर लोकेश सोमानी सहित कई टीम के सदस्यों व समर्थको ने अपनी सोशल मीडिया पर अलग अलग स्टेटस लगाना शुरु किया है.वही, लोकेश की स्टोरी पर एक गीत लगा है जिसके बोल है कि रविंद्र सिंह भाटी आ रहे है.

 चर्चाओं और अफवाहों के बीच जब एनडीटीवी राजस्थान की टीम ने लोकेश सोमानी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि भाटी का जो भी फैसला है वह अब जल्द ही जनता को बता दिया जाएगा. वहीं, सोशल मीडिया पर शुरू हुए कैंपेन पर उन्होंने कहा, 'जल्द ही हम सबके बीच एक बार फिर रविंद्र सिंह भाटी आ रहे हैं.'

पूरी संभावना है कि रविंद्र भाटी ने बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से मैदान में निर्दलीय लड़ सकते हैं, जिसका सीधा असर भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी पर पड़ना तय माना जा रहा है. रविंद्र की टीम सोशल मीडिया पर ही नहीं, रविंद्र भाटी के लिए जमीन पर लगातार सक्रिय है.

साफ है कि शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने का मानस बना चुके है. संभावना जताई जा रही है कि होली पर्व के बाद यानी 26 - 27 मार्च तक रविंद्र भाटी पत्ते खोल सकते हैं और लोकसभा चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर सकते है. 

 उल्लेखनीय है रविंद्र सिंह भाटी की टीम लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है. शनिवार को सुबह भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद कैलाश चौधऱी ने जैसलमेर दौरे के दौरान रविंद्र सिंह के चुनाव लड़ने के सवालों के गोल मटोल जवाब दिया. चर्चा है कि रविंद्र और भाजपा में सुलह नहीं होने से कैलाश चौधरी असहज है. 

पूरी संभावना है कि निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी जैसलमेर बाड़मेर संसदीय सीट पर किस्मत आजमाने उतरेंगे. रविंद्र भाटी अभी 4-5 महीने पहले विधायक चुने गए है, अगर वो बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा कैंडीडेट कैलाश चौधऱी को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिसको टालने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा समेत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी लगातार कोशिश की. ऐसे में इस लोकसभा चुनाव में चुनावी रण काफी रोमांच भरा रहने वाला है.

Ravindra Bhati has become a thorn in the side of BJP, will he soon make formal announcement of contesting Lok Sabha elections?

Jaisalmer: Last Saturday was better for BJP regarding Lok Sabha elections. The party got 3 dozen people including 4 independent MLAs to join the party, but Ravindra Bhati, who was elected as an independent from Shiv Assembly, continues to be a thorn in the side of the party. Ravindra Bhati's name is not included among the independent MLAs who joined BJP yesterday.

It is believed that Ravindra Bhati can put the party in trouble on Barmer-Jaisalmer seat. On Saturday, 3 dozen people including 4 independent MLAs joined BJP, but Shiv MLA's name was not in this list, after which the rumor has gained momentum in Marwar region that Ravindra Singh Bhati is almost certain to contest the Lok Sabha elections.

It is noteworthy that ambitious Ravindra Bhati is continuously contacting the voters of Barmer-Jaisalmer Lok Sabha seat through Dev Darshan Yatra meetings. The matter of headache for the BJP is that a large number of people are gathering in Ravindra's meeting, this is sure to have a direct impact on the Barmer-Lok Sabha seat BJP candidate Kailash Choudhary.

Even after joining BJP in Ravindra Bhati assembly elections, when he did not get the ticket, he left BJP and contested from Shiv assembly seat as an independent candidate. After winning the field, he not only defeated the BJP candidate but also gave a clear message to the BJP that the party should ignore him. She will harm herself.

A similar scene is visible in the Lok Sabha elections 2024. This is the reason that veteran BJP leader and Chief Minister of the state, Bhajanlal Sharma has also met Bhati and tried to convince him and at present Ravindra Bhati remains a headache for Rajasthan BJP.

Senior BJP leaders were constantly showing confidence that Bhati would be convinced, but after a long round of talks, the talks between BJP and Ravindra Singh did not seem to be successful. Meanwhile, on Wednesday, Ravindra Singh suddenly announced election on Twitter. Lado hashtag started trending.

According to information received from sources, from Saturday evening many team members and supporters including Ravindra Singh Bhati team member Lokesh Somani have started posting different statuses on their social media. There is a song on Lokesh's story whose lyrics are That Ravindra Singh is coming to Bhati.

  Amidst the discussions and rumours, when NDTV Rajasthan team contacted Lokesh Somani, he said that whatever decision Bhati takes will be informed to the public soon. At the same time, on the campaign started on social media, he said, 'Soon Ravindra Singh Bhati is coming among us once again.'

There is every possibility that Ravindra Bhati may contest as an independent candidate from Barmer-Jaisalmer Lok Sabha seat, which is expected to have a direct impact on BJP candidate Kailash Choudhary. Ravindra's team is continuously active not only on social media but on the ground for Ravindra Bhati.

It is clear that Shiv MLA Ravindra Singh Bhati has made up his mind to contest the Lok Sabha elections in 2024. There is a possibility that after Holi festival i.e. by 26-27 March, Ravindra Bhati may open his cards and make a formal announcement of contesting the Lok Sabha elections.

  It is noteworthy that Ravindra Singh Bhati's team is continuously active on social media. On Saturday morning, BJP candidate and current MP Kailash Chaudhary, during his visit to Jaisalmer, gave roundabout answers to the questions of Ravindra Singh about contesting the elections. It is discussed that Kailash Choudhary is uncomfortable due to lack of reconciliation between Ravindra and BJP.

There is every possibility that independent MLA Ravindra Singh Bhati will try his luck from Jaisalmer Barmer parliamentary seat. Ravindra Bhati has been elected MLA just 4-5 months ago, if he contests from Barmer-Jaisalmer Lok Sabha seat, he can cause harm to BJP candidate Kailash Chaudhary, to avoid which CM Bhajanlal Sharma and State BJP President CP Joshi are continuously trying. of. In such a situation, the electoral battle in this Lok Sabha election is going to be very exciting.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT