मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा नेताओं ने सभा स्थल का लिया जायजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, विधायक अंशुमान सिंह भाटी और अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा नेताओं ने सभा स्थल का लिया जायजा
.
MYCITYDILSE

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा नेताओं ने सभा स्थल का लिया जायजा

✍️ नितिन खत्री | MyCityDilSe.com

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मेघासर पहुंचकर प्रस्तावित जनसभा एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

मेघासर में उत्सव जैसा माहौल: श्याम पंचारिया

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मेघासर आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहली बार मेघासर में ग्राम संस्थापक मेघोजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। यह क्षेत्र के लिए गौरव और ऐतिहासिक अवसर है। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज गति से की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी: अंशुमान सिंह भाटी

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि मेघासर में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा ऐतिहासिक होगी। क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री के स्वागत और उनके संबोधन को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाला साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आमजन में विशेष उत्साह है और कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगातार आगे बढ़ रही हैं।

भाजपा पदाधिकारी एवं अधिकारी रहे मौजूद

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता महावीर सिंह चारण, आसकरण उपाध्याय, नथमल उपाध्याय, जय सिंह भाटी, जेठमल भेलू, सरपंच पवन जोशी, मगेज सिंह भाटी, मोहन उपाध्याय, हरि उपाध्याय सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम जारी है।