महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण, छात्राओं ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

बीकानेर के महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत NSS की चारों इकाइयों ने पौधारोपण किया। छात्राओं और संकाय सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण, छात्राओं ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प
.
MYCITYDILSE

महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण, छात्राओं ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

✍️ नितिन खत्री | MyCityDilSe.com

बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, NSS स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रजनी रमण झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने NSS स्वयंसेवकों को पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पौधों को केवल रोपित करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक निरंतर देखभाल और संरक्षण देना आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्राचार्य के संदेश के बाद NSS स्वयंसेवकों एवं उपस्थित संकाय सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पर्यावरणोपयोगी एवं छायादार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में अशोक, नीम, ताली एवं सेजण सहित विभिन्न पौधे लगाए गए। इस दौरान उपस्थित सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में NSS की चारों इकाइयों की कार्यक्रम अधिकारियों कादम्बरी व्यास, डाली गोदारा, डॉ. पूजा मीणा एवं कोमल राठौड़ ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं NSS सलाहकार सदस्य प्रो. नूरजहाँ, डॉ. हिमांशु एवं डॉ. विनोद कुमारी का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।

महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए NSS स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करना तथा ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को सफल बनाने में योगदान देना रहा।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर पौधारोपण में भाग लिया और “वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं” का संदेश दिया। छात्राओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया।

पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के साथ छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यवहारिक रूप से जागरूक करने का प्रयास किया गया।