भाजपा पुराना शहर मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, आत्मनिर्भर मंडल और निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
भाजपा पुराना शहर मंडल की मासिक बैठक में आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा, संगठन विस्तार, गुरु रविदास कलश यात्रा, तिरंगा यात्रा और आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भाजपा पुराना शहर मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, आत्मनिर्भर मंडल और निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
✍️ नितिन खत्री | MyCityDilSe.com
बीकानेर। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल की मासिक बैठक बीकानेर पश्चिम विधायक जन सुनवाई सेवा केंद्र में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को साकार करना, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना तथा आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा करना रहा।
बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश यात्रा एवं तिरंगा यात्रा को मंडल स्तर पर आयोजित करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रवक्ता एवं मंडल प्रभारी जोगेंद्र शर्मा तथा मुख्य अतिथि राजकुमार जीनगर उपस्थित रहे। उन्होंने मंडल को आत्मनिर्भर बनाने, संगठन की कार्यप्रणाली को और मजबूत करने तथा आगामी निकाय चुनाव के लिए टीमों के गठन एवं उनके दायित्वों को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने की। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति तथा मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यशालाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और निकाय चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की नीतियों और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर भी चर्चा हुई।
बैठक के अंत में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बद्री नारायण पुरोहित ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गणेशलाल व्यास, कैलाश पारीक, सुशील व्यास, जिला आईटी संयोजक सुशील आचार्य, जिला मंत्री तरुण स्वामी, मंडल पदाधिकारी ओम सुथार, कमल किशोर आचार्य, चंदा गहलोत, मालचंद सुथार, मुरलीधर दैया, विष्णु दत्त छंगाणी, रमेश कुमार आचार्य, जितेंद्र व्यास, अनादि पारीक, गोपाल दास जोशी, खेमेंद्र जीनगर, लोकेश सोनगरा, चंद्र प्रकाश खत्री, अनिरुद्ध आचार्य, निखिल आचार्य, रंजना आचार्य, निशा पारीक, उमर कंवर सहित मंडल एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक तथा वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रही।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ एवं मंडल स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से


