पीबीएम ट्रोमा सेंटर मारपीट केस में डॉक्टर को क्लीन चिट, हेल्पर दोषी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपे

 0
पीबीएम ट्रोमा सेंटर मारपीट केस में डॉक्टर को क्लीन चिट, हेल्पर दोषी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपे
.
MYCITYDILSE

पीबीएम ट्रोमा सेंटर मारपीट केस में डॉक्टर को क्लीन चिट, हेल्पर दोषी — रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपे

पीबीएम हॉस्पिटल ट्रोमा सेंटर में मरीज के साथ मारपीट का वायरल वीडियो मामले में जांच रिपोर्ट अधीक्षक को सौंप दी गई है। गठित कमेटी ने रेजिडेंट डॉक्टर कमल किशोर को आरोपों से मुक्त करते हुए बताया कि मारपीट डॉक्टर ने नहीं, बल्कि दवा वितरण केंद्र के हेल्पर द्वारा की गई थी।

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है जब देराजसर निवासी गोपालराम अपनी मां भीखी देवी के इलाज के लिए ट्रोमा सेंटर पहुंचे थे। बयान के अनुसार गोपाल ने डॉक्टर के हाथ को छुआ, जिसके बाद दोनों के बीच बहस और धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान मौजूद हेल्पर ने युवक को बाल पकड़कर बाहर धकेला और मारने की कोशिश की। यह दृश्य मोबाइल कैमरे में कैद होकर वायरल हुआ।

जांच कमेटी में डॉ. सुरेंद्र चौपड़ा और डॉ. लवलीन कपिल शामिल रहे। उन्होंने घटना स्थल की CCTV फुटेज देखी और ड्यूटी डॉक्टर कमल किशोर, डॉ प्रकाश व सीएमओ डॉ संजय तंवर के बयान दर्ज किए। रिपोर्ट में डॉक्टर पर प्रत्यक्ष मारपीट नहीं पाई गई।

हालांकि विवाद बढ़ा इसलिए पीड़ित पक्ष ने कहा है कि केवल एक ही पक्ष के बयान लिए गए, जबकि उनका पक्ष भी सुना जाना चाहिए ताकि जांच निष्पक्ष हो।

मामला अब प्रशासन के स्तर पर विचाराधीन है।