RPSC परीक्षा में बीकानेर के डॉ. नंदलाल भारवानी ने ऑर्थोपेडिक्स में टॉप किया, असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

 0
RPSC परीक्षा में बीकानेर के डॉ. नंदलाल भारवानी ने ऑर्थोपेडिक्स में टॉप किया, असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन
.
MYCITYDILSE

RPSC परीक्षा में बीकानेर के डॉ. नंदलाल भारवानी ने ऑर्थोपेडिक्स में टॉप किया, असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

शहर के लिए गर्व का क्षण है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की परीक्षा में बीकानेर के डॉ. नंदलाल भारवानी ने ऑर्थोपेडिक्स विषय में प्रथम रैंक अर्जित कर शानदार सफलता हासिल की है। परिणाम सामने आते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई और परिवार, मित्रों, चिकित्सक समुदाय सहित सामाजिक संगठनों में उत्साह का वातावरण छा गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ उनका चयन सहायक आचार्य (Assistant Professor) पद पर हुआ है।

डॉ. भारवानी शांत, सरल और संतुलित स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण ने आज उन्हें यह मुकाम दिलाया है। वे गुजरात कैंसर एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट से अस्थि (Bone) एवं Soft Tissue Tumor में फेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं, जो उनकी विशेषज्ञता और क्लीनिकल अनुभव का प्रमाण है। युवा डॉक्टरों के लिए यह सफलता प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

परिणाम घोषित होते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
विजय ऐलानी, शिवरत्न अग्रवाल (फन्ना बाबू), डालचंद भूरा, मनीष सुराणा, किशोर भारवानी, कमलेश सत्यानी, दौलत प्रेमजानी, सुशील बंसल, सतीश मूटरेज़ा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने डॉ. भारवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चिकित्सक समुदाय ने भी इसे बीकानेर की शैक्षणिक व चिकित्सा क्षमता का प्रमाण बताया।