बीकानेर में मदन राठौड़ की बैठक, भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र
बीकानेर में मदन राठौड़ की बैठक, भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र
बीकानेर। भाजपा देहात जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मदन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता श्याम पंचारिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और सभी को मिलकर जनहित के कार्यों को गति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं।
प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। वहीं भूपेंद्र सैनी ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को अहम बताया।
प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह ने महिला शक्ति और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे संगठन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटा है और सरकार अपने अधिकांश वादे पूरे कर चुकी है।
कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण से बड़े पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि देहात क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया है और आगामी समय में सभी बूथों पर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में रामगोपाल सुथार, विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी, जालम सिंह भाटी, कुंभाराम सिद्ध, बलवीर विश्नोई, तोलाराम कूकणा, दिलीप राजपुरोहित, कैलाश सियाग, पवन स्वामी, हेमनाथ जाखड़, रामेश्वर पारीक, राजपाल शेखावत, जसवंत दहिया, राजाराम ओझा, महेंद्र ढाका, जैना महाराज, अशोक सेन, छैलू सिंह, कृष्ण कंवर, सरोज प्रजापत, पूजा मोहता, निशा लिंबा, अर्जुन कड़वासरा, सुरेंद्र स्वामी, हरिशंकर दहिया, विनोद गिरी गुसाईं, भंवर जांगिड़, प्रदीप सारस्वत, दौलत सहारण सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।


