कोलायत में महर्षि गौतम मंदिर पुनर्निर्माण का भूमि पूजन, शीतल जल प्याऊ का भी शुभारंभ

 0
कोलायत में महर्षि गौतम मंदिर पुनर्निर्माण का भूमि पूजन, शीतल जल प्याऊ का भी शुभारंभ
.
MYCITYDILSE

कोलायत में महर्षि गौतम मंदिर पुनर्निर्माण का भूमि पूजन, शीतल जल प्याऊ का भी शुभारंभ

कोलायत। गौतम सेवा समिति के तत्वावधान में न्याय शास्त्र प्रणेता महर्षि गौतम मंदिर, अहिल्या माता मंदिर एवं राम दरबार मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि बजरंग दास जी महाराज के करकमलों से हुआ। भूमि पूजन के दौरान उनकी ओर से चांदी की ईंट रखी गई तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर बाबा रामदेव टेंट हाउस, गंगाशहर पंचारिया परिवार की ओर से निर्मित शीतल जल प्याऊ का भी लोकार्पण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिलेगी।

बजरंग दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि धर्म और सेवा के कार्य कभी कम नहीं होते। उन्होंने समाज को एकजुट होकर धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्यजन, महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा देहात अध्यक्ष, सरपंच, पार्षद, विप्र सेना, गौतम नारायण सेना 108, शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर पुनर्निर्माण के लिए समाज के सहयोग से अब तक ₹86,83,900 की आर्थिक राशि प्राप्त हो चुकी है।

समारोह के अंत में समिति अध्यक्ष जगदीश जी मास्टर ने सभी अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा समाज से अपील की कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने तक सहयोग जारी रखें।

यह आयोजन कोलायत क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।