शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बीकानेर दौरे पर, पंचायती राज और विकास कार्यों पर लिया फीडबैक
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बीकानेर दौरे पर, पंचायती राज और विकास कार्यों पर लिया फीडबैक
बीकानेर। राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया भी उनके साथ उपस्थित रहे।
दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पंचायती राज से जुड़े विभिन्न विषयों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने ग्रामीण विकास, जनसमस्याओं के समाधान और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया। मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बीकानेर प्रवास के दौरान मदन दिलावर ने बीकाजी समूह के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, महावीर चारण एवं सुरेन्द्र स्वामी भी उपस्थित रहे।
बीकानेर दौरे को संगठनात्मक और विकास कार्यों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


