बीकानेर में महिला पतंजलि योग समिति का 25 दिवसीय योग शिविर संपन्न, दिव्या अरोड़ा बनीं योग शिक्षिका

 0
बीकानेर में महिला पतंजलि योग समिति का 25 दिवसीय योग शिविर संपन्न, दिव्या अरोड़ा बनीं योग शिक्षिका
.
MYCITYDILSE

बीकानेर में महिला पतंजलि योग समिति का 25 दिवसीय योग शिविर संपन्न, दिव्या अरोड़ा बनीं योग शिक्षिका

बीकानेर। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुनीता गुर्जर के सानिध्य में जिला प्रभारी उमा शर्मा के नेतृत्व में 25 दिवसीय महिला योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर शहीद भगत सिंह पार्क, सुदर्शना नगर, बीकानेर में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया और नियमित योगाभ्यास के साथ स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त किए।

शिविर के दौरान महिलाओं को योगासन, प्राणायाम, ध्यान और दैनिक जीवन में योग के महत्व की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योग प्रशिक्षण लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

शिविर के समापन अवसर पर सुनीता गुर्जर एवं उमा शर्मा द्वारा दैनिक योग कक्षा की स्थापना की गई, ताकि महिलाओं को निरंतर योग अभ्यास का अवसर मिलता रहे।

इस अवसर पर दिव्या अरोड़ा को योग शिक्षक का दायित्व सौंपा गया। समिति पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में महिलाओं को नियमित योग प्रशिक्षण मिलेगा।

यह शिविर महिला स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और मानसिक संतुलन की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।