जानलेवा गर्मी: राजस्थान में हीट वेव्स से 9 लोगों की मौत, 49 डिग्री तापमान बना मुसीबत

जानलेवा गर्मी: राजस्थान में हीट वेव्स से 9 लोगों की मौत, 49 डिग्री तापमान बना मुसीबत

जानलेवा गर्मी: राजस्थान में हीट वेव्स से 9 लोगों की मौत, 49 डिग्री तापमान बना मुसीबत

गर्मी का कहर पिछले 15 दिनों और भी ज्यादा बढ़ गया है। हीट वेव्स लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। दिन की तेज धूप और लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। खाली पेट यदि धूप में घर से निकल गए तो बीमार पड़ना छोड़िए, जान का रिस्क हो जाएगा। हीट वेव्स के कारण लोगों को जीना मुहाल हो रखा है। राजस्थान में हीट वेव्स के कराण बीते दिन 9 लोगों की जान चली गई है। इसे लेकर डॉक्टरों ने भी घर से न निकलने की सलाह देने के साथ पानी भरपूर मात्रा में पीते रहने की सलाह दे रहे हैं।

राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म
उत्तर भारत के सभी जिलों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। उस पर राजस्थान में हालात और भी ज्यादा बदतर हो गए हैं। पारा 45 डिग्री के पार हो गया है। दिन का तापमान अधिक होने के कारण गर्मी से लोग परेशान हो रहे  हैं। तेजी चिलचिलाती धूप में घरों से निकलना लोगों के लिए दूभर होता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 47 से 48 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। बॉर्डर से सटा रेतीली धरती वाला बाड़मेर जिला सबसे अधिक गर्म है। यहां बीते दिन तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया है।  

पढ़ें दिल्ली से 300KM की दूरी पर हैं ये 5 हिल स्टेशन,जहां तपती गर्मी से राहत

राजस्थान के इन शहरों में देखें तापमान
राजस्थान में सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार 23 मई को प्रदेश के इन शहरों में तापमान देश भर में सबसे अधिक था। यहां गर्मी के कारण बुरा हाल हो रहा है। 

शहर- तापमान

बाड़मेर- 48.8 डिग्री

फलौदी- 48.6 डिग्री

जैसलमेर- 47.5 डिग्री

जोधपुर शहर- 47.4 डिग्री

चूरू - 47 डिग्री

जयपुर- 44 डिग्री 

माउंट आबू - 35.8 डिग्री

Deadly heat: 9 people died due to heat waves in Rajasthan, 49 degree temperature became a problem

The havoc of heat has increased even more in the last 15 days. Heat waves are taking a toll on people's lives. Due to the strong sunlight and heat of the day, people are finding it difficult to leave their homes. If you leave the house in the sun on an empty stomach, do not fall sick, there will be a risk to your life. People are finding it difficult to live due to heat waves. 9 people have lost their lives due to heat waves in Rajasthan yesterday. Regarding this, doctors are also advising not to leave the house and drinking plenty of water.

Barmer of Rajasthan is the hottest
People are in bad condition due to heat in all the districts of North India. On top of that, the situation in Rajasthan has become even worse. The temperature has crossed 45 degrees. Due to high day temperature, people are getting troubled by the heat. It is becoming difficult for people to leave their homes in the scorching heat. In many districts of the state, the temperature is being recorded around 47 to 48 degrees. Barmer district with sandy soil adjacent to the border is the hottest. The temperature recorded here yesterday was 48.8 degrees.  

Read: These 5 hill stations are at a distance of 300KM from Delhi, where you can get relief from the scorching heat.

See the temperature in these cities of Rajasthan
The sun is raining fire from the sky in Rajasthan. According to the Meteorological Department, on Thursday, May 23, the temperature in these cities of the state was the highest in the country. The condition is becoming bad here due to the heat. 

city temperature

Barmer- 48.8 degrees

Phalodi – 48.6 degrees

Jaisalmer- 47.5 degrees

Jodhpur city- 47.4 degrees

Churu – 47 degrees

Jaipur- 44 degrees 

Mount Abu – 35.8 degrees