बीकानेर व्यापारियों ने पुलिस महानिरीक्षक को सौंपे सुझाव, हाईवे दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नवपदस्थापित पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर बीकानेर की यातायात एवं सड़क दुर्घटना समस्याओं पर सुझाव दिए।

 0
बीकानेर व्यापारियों ने पुलिस महानिरीक्षक को सौंपे सुझाव, हाईवे दुर्घटनाओं पर जताई चिंता
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

बीकानेर व्यापारियों ने पुलिस महानिरीक्षक को सौंपे सुझाव, हाईवे दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

बीकानेर, 28 जुलाई 2025 – बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नवपदस्थापित पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ, उपरणा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
अध्यक्ष जुगल राठी ने व्यापार मंडल की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बीकानेर की प्रमुख समस्याओं—विशेष रूप से यातायात व्यवस्था और जयपुर हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं—पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रशासन से निरंतर संवाद चल रहा है, लेकिन पशुओं की आवाजाही और सड़क की फोरलेनिंग जैसे मुद्दों के समाधान हेतु पुलिस विभाग का भी सहयोग आवश्यक है।

आईजी हेमंत शर्मा ने बीकानेर की समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के साथ मिलकर शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएगा।

इस मौके पर सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वैद प्रकाश अग्रवाल, जानकी प्रसाद हर्ष, सुभाष मित्तल, प्रेम शंकर जोशी, भंवर सिंह राजपुरोहित, बजरंगलाल, विनोद भोजक, विजय बाफना, शांतिलाल कोचर, विजय रांका, तरुण गुरेचा, राजू मेहरा और कुलदीप रंगा भी मौजूद रहे।