खत्री मोदी भवन में भूमि पूजन के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित भवन

बीकानेर के पवनपुरी स्थित खत्री मोदी भवन में भूमि पूजन के साथ विकास एवं नवीनीकरण कार्यों का शुभारंभ हुआ। भवन में आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए कई निर्माण कार्य शुरू किए गए।

खत्री मोदी भवन में भूमि पूजन के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित भवन
.
MYCITYDILSE

खत्री मोदी भवन में भूमि पूजन के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित भवन

✍️ नितिन खत्री | MyCityDilSe.com

बीकानेर। श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास द्वारा पवनपुरी स्थित खत्री मोदी भवन में विकास एवं नवीनीकरण कार्यों का शुभारंभ विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री दरियावदे जी महाराज की पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मदन महाराज द्वारा संपन्न कराई गई।

प्रन्यास के अध्यक्ष श्याम मोदी ने बताया कि समाज की आवश्यकताओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भवन में कमरों का नवीनीकरण, अटैच ड्रेसिंग रूम एवं अन्य आधुनिक सुविधाओं के विकास का कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद खत्री मोदी भवन समाज को एक नई और बेहतर सौगात के रूप में उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन बाबू भाई, गौरी शंकर मोदी, घनश्याम मोदी, नाथी देवी (श्रीडूंगरगढ़), बजरंग मोदी, राजकुमार मोदी बजाज, शंकर मोदी, राज मोदी बजाज, गिरधारी लाल मोदी, अशोक मोदी, विजय खत्री, प्रदीप मोदी, सुरेंद्र मोदी, सुशील अरोड़ा, ओम प्रकाश मोदी, श्रीमती निर्मला खत्री, रवि मोदी, बाबू बीकानेरी, अजय खत्री तथा सत्यनारायण मंदिर के दुर्गाशंकर मोदी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रन्यास के अध्यक्ष श्याम मोदी, उपाध्यक्ष शिव मोदी, कोषाध्यक्ष सचिन मोदी तथा प्रचार मंत्री नितिन खत्री ने उपस्थित सभी समाजबंधुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही समाज के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया।

प्रन्यास पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भवन में चल रहे विकास कार्यों के पूरा होने के बाद समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए आधुनिक और सुविधायुक्त परिसर उपलब्ध होगा, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।