पूर्व कांग्रेस विधायक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Apr 10, 2024 - 08:48
Apr 10, 2024 - 08:53
 0
पूर्व कांग्रेस विधायक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR D.K. DIGITAL
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE D.K. DIGITAL

पूर्व कांग्रेस विधायक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

जयपुर। कांग्रेस से मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की मौत मामले में बड़े खुलासे के बाद सुभाषनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को नई दिशा दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही पुलिस परिजन व करीबियों से नए सिरे से पूछताछ करेगी। तीन सदस्यीय बोर्ड की मौजूदगी में 4 अप्रेल की सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम हुआ। एमजीएच प्रशासन ने रिपोर्ट 8 अप्रेल को पुलिस को सौंप दी। इस आधार पर पुलिस का मानना है

 कि विवेक ने पहले दोनों हाथों की नसें काटने की कोशिश की। इसमें सफल नहीं होने पर पंखे पर साफा बांध कर फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों हाथों में कम गहराई पर ब्लेड से एक-एक कट लगा था। इससे नसें नहीं कटी। विवेक के शरीर पर अन्य चोट या निशान भी नहीं मिले। रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ कि फांसी लगाने के सांस की नली टूटने से मौत हुई। घटना स्थल पर खून के धब्बे एवं हाथ में घाव करीब पांच से छह घंटे पहले के थे।

सवाल बरकरार

विवेक छह फीट लंबे थे जबकि पंखे व टेबल के बीच दूरी पांच फीट थी। फंदे पर कोई सलवटें नहीं थी। शव उतारने में किसने मदद की। फंदे से उतारने के बाद शव फर्श या कुर्सी पर रखने जैसे कई सवाल पुलिस के सामने हैं। उधर, पता चला कि घर की बॉलकनी की सफाई को लेकर घटना से दो दिन पहले परिवार में झगड़ा हुआ। विवेक की पत्नी पद्मनी को तब चोट आई।

चार दिन बाद मिले मोबाइल

पद्मनी का मोबाइल भी घटना की सुबह से रविवार तक विवेक के परिजनों के पास था। इसके बाद मोबाइल लौटा दिया। करीबियों का कहना है कि विवेक, पत्नी व बेटी के साथ मार्च में बाहर घूमने गए। विवेक के पिता घटना के दिन सुबह सैर पर गए या नहीं, परिवार का एक सदस्य भी तब घर में था या शहर से बाहर था, इसे लेकर चर्चा है।