भारत विकास परिषद बीकाणा इकाई ने श्री भीम वृद्धाश्रम में किया स्नेह मिलन व वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम

भारत विकास परिषद बीकाणा इकाई द्वारा श्री भीम वृद्धाश्रम में स्नेह मिलन, वृद्धजन सम्मान और मिठाई-अल्पाहार सेवा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) के नेतृत्व में यह मानवता का प्रेरक उदाहरण बना।

 0
भारत विकास परिषद बीकाणा इकाई ने श्री भीम वृद्धाश्रम में किया स्नेह मिलन व वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम
.
MYCITYDILSE

भारत विकास परिषद बीकाणा इकाई ने श्री भीम वृद्धाश्रम में किया स्नेह मिलन व वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम

बीकानेर, 31 अक्टूबर 2025। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा श्री भीम वृद्धाश्रम, मुक्ता प्रसाद नगर में एक स्नेहिल व प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का अवसर परिषद सदस्य राकेश शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रखा गया, जिसमें वृद्धजन सम्मान, मिठाई वितरण और अल्पाहार सेवा के साथ स्नेह मिलन आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) तथा संयोजक लीला कृष्ण चावला ने बताया कि जय भीम संस्थान 28 फरवरी 1996 से दलितों, पिछड़ों और समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। श्री भीम वृद्धाश्रम इस संस्थान की एक उत्कृष्ट पहल है, जहाँ असहाय बुजुर्गों को स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम प्रभारी कौशलेश गोस्वामी और सहप्रभारी डॉ. संजोग बिडवालकर ने कहा कि वृद्धाश्रम के व्यवस्थापक के.सी. चावरिया एवं उनकी टीम ने जो व्यवस्था और सेवा प्रणाली बनाई है, वह मानवता की सच्ची मिसाल है। यहाँ के बुजुर्गों के लिए सफाई कार्य संतोष जी, भोजन और दवाई व्यवस्था सीमा सारस्वत, कार्यालय कार्य विक्रम चावरिया, तथा लाने-ले जाने की जिम्मेदारी फरशाराम गोदारा संभालते हैं।

महिला सहसंयोजिका श्वेता खत्री और सहप्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बीकाणा इकाई परिवार और शर्मा परिवार की नन्ही बालिकाओं कोमलदीप, निकिता शर्मा, गिरीशा, दिव्या शर्मा और दूर्वा ने भी भाग लिया और वृद्धजनों के साथ स्नेहपूर्वक समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में परिषद अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने कहा कि “मानवता की सबसे बड़ी सेवा बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल में है।” उन्होंने श्री भीम वृद्धाश्रम के संचालक के.सी. चावरिया और पूरी टीम को उनके इस महान कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ संवाद किया, उन्हें मिठाई और अल्पाहार वितरित किया तथा उनके स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। यह स्नेह मिलन बीकानेर में सामाजिक एकता, संवेदनशीलता और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण बना।

Bharat Vikas Parishad Bikaner Unit Organized a Reunion and Senior Citizens' Respect Program at Shri Bhim Old Age Home

Bikaner, October 31, 2025. The Bharat Vikas Parishad Bikaner Unit organized a warm and inspiring service program at Shri Bhim Old Age Home, Mukta Prasad Nagar. The event was held to commemorate the birthday of Council member Rakesh Sharma. The event included a warm meeting, honoring the elderly, distributing sweets, and serving snacks.

Unit President Naresh Khatri (Chhabra) and Coordinator Leela Krishna Chawla stated that Jai Bhim Sansthan has been working tirelessly for the upliftment of Dalits, backward classes, and vulnerable sections of society since February 28, 1996. Shri Bhim Old Age Home is an excellent initiative of this organization, providing a loving environment for the helpless elderly.

Program in-charge Kaushalesh Goswami and co-in-charge Dr. Sanjog Bidwalkar said that the administrator of the old age home, K.C. The system and service system created by Chawaria and his team is a true example of humanity. Cleaning for the elderly is handled by Santosh Ji, food and medicine by Seema Saraswat, office work by Vikram Chawaria, and transportation by Farsharam Godara.

Women's Co-ordinator Shweta Khatri and Co-Incharge Pankaj Sharma reported that the Bikaner unit family and the Sharma family—Komaldeep, Nikita Sharma, Girish, Divya Sharma, and Durva—also participated in the program, spending time with the elderly and receiving their blessings.

At the end of the program, Council President Naresh Khatri (Chhabra) said, "The greatest service to humanity lies in respecting and caring for the elderly." He thanked Shri Bhim Old Age Home Director K.C. Chawaria and the entire team for their noble work.

All members present interacted with the elderly, distributed sweets and snacks, and wished them health and well-being. This love meeting became a beautiful example of social unity, sensitivity and service spirit in Bikaner.