बीकानेर में नहर बंदी पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल सक्रिय, जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर पीएचईडी अधिकारियों से मुलाकात

 0
बीकानेर में नहर बंदी पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल सक्रिय, जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर पीएचईडी अधिकारियों से मुलाकात
.
MYCITYDILSE

बीकानेर में नहर बंदी पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल सक्रिय, जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर पीएचईडी अधिकारियों से मुलाकात

बीकानेर। नहर बंदी के दौरान आमजन को पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पीएचईडी के एडीशनल चीफ इंजीनियर राजेश राजपुरोहित से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य मोहन सुराणा ने किया।

बैठक में क्षेत्र में नहर बंदी के दौरान सुचारू जल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त पानी की सप्लाई और टैंकरों की व्यवस्था की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने, लंबे समय से पानी चोरी कर रहे लोगों से कमर्शियल दरों पर भुगतान वसूलने तथा पानी की बर्बादी रोकने की मांग भी रखी।

इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे पानी लीकेज को रोकने के लिए विशेष अभियान, नियमित मॉनिटरिंग, लोकेशन के आधार पर त्वरित मरम्मत और आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग भी उठाई गई।

भाजपा नेताओं ने विशेष रूप से गंगाशहर क्षेत्र के खारिया कुआं, जो लास्ट टेल पर स्थित है, वहां पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाने की समुचित व्यवस्था करने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल ने टैंकरों की कालाबाजारी रोकने, सरकारी टैंकरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और उनमें GPS सुविधा लागू करने की भी मांग की, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और आमजन को राहत मिल सके।

एडीशनल चीफ इंजीनियर राजेश राजपुरोहित ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा और जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान श्याम चौधरी, नरेश नायक, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल, सुशील शर्मा एवं विमल पारीक उपस्थित रहे।