पुलिस स्थापना दिवस पर बीकानेर की आयुषी सोनी चमकी, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान
पुलिस स्थापना दिवस पर बीकानेर की आयुषी सोनी चमकी, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान
बीकानेर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में राबाउमावि, महर्षि दयानंद मार्ग, बीकानेर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में आयुषी सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राची दाधीच ने तृतीय स्थान हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान मृदुल कच्छावा, ओमप्रकाश तथा सुनीता चावला ने विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसमें इति श्री सोलंकी ने द्वितीय स्थान, जबकि आयुषी सोनी एवं प्राची दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। वहीं करीना टाक को सांत्वना पुरस्कार मिला था।
इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। प्राचार्या मंजू बाला यादव ने छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनती हैं और विद्यालय का गौरव बढ़ाती हैं।
विवज दल प्रभारी व्याख्याता सीताराम बिश्नोई ने कहा कि छात्राओं ने समर्पण और लगन से तैयारी कर यह सफलता प्राप्त की है, जो भविष्य में और बड़ी उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
वहीं दल की सदस्य व्याख्याता कौशल्या चांवरिया ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


