भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ की जयंती पर 11 अगस्त को साहित्यिक समारोह, सुरभि सम्मान से होंगे दो साहित्यसेवी सम्मानित

बीकानेर में 11 अगस्त को सुरभि संस्था द्वारा हास्य-व्यंग्य के प्रख्यात साहित्यकार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ की जयंती पर साहित्यिक समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सुरभि सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।

भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ की जयंती पर 11 अगस्त को साहित्यिक समारोह, सुरभि सम्मान से होंगे दो साहित्यसेवी सम्मानित
.
MYCITYDILSE

भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ की जयंती पर 11 अगस्त को साहित्यिक समारोह, सुरभि सम्मान से होंगे दो साहित्यसेवी सम्मानित

✍️ नितिन खत्री | MyCityDilSe.com

बीकानेर। हास्य, व्यंग्य और मंचीय वाक्पटुता के अप्रतिम साधक एवं साहित्य मनीषी भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ की जयंती के अवसर पर सुरभि संस्था द्वारा 11 अगस्त को एक विशेष साहित्यिक समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन अजीत फाउंडेशन, बीकानेर में शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसमें साहित्यकार, कवि, कलाकार और साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

सुरभि संस्था के अध्यक्ष गोविंद जोशी एवं सचिव दिनेश उपाध्याय ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य होंगे, जबकि वरिष्ठ कथाकार मालचंद तिवाड़ी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में वरिष्ठ व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा, राजेन्द्र स्वर्णकार तथा विद्यासागर पंचारिया भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ के साहित्यिक योगदान को कविता-पाठ के माध्यम से स्मरण करेंगे। वहीं राजाराम एवं डॉ. नमामी शंकर आचार्य अपनी साहित्यिक प्रस्तुतियों के जरिए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश सारस्वत ‘विनोद’ के शैक्षिक लेखन एवं संपादन-कौशल पर शोधपरक पत्र-वाचन प्रस्तुत करेंगे, जिससे उपस्थित साहित्य प्रेमियों को उनके साहित्यिक अवदान को और करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

समारोह का एक विशेष आकर्षण 'सुरभि सम्मान' भी रहेगा। इस अवसर पर साहित्य एवं समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेमरतन व्यास तथा प्रसिद्ध चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित एवं राजा साँखी करेंगे। सुरभि संस्था ने साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस साहित्यिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।