भाजपा बीकानेर देहात की मासिक बैठक: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे, स्वतंत्रता दिवस समारोह और चुनावी तैयारियों पर मंथन

भाजपा बीकानेर देहात की मासिक बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित बीकानेर दौरे, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, संत रविदास जयंती कार्यक्रमों तथा आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा बीकानेर देहात की मासिक बैठक: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे, स्वतंत्रता दिवस समारोह और चुनावी तैयारियों पर मंथन
.
MYCITYDILSE

भाजपा बीकानेर देहात की मासिक बैठक: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे, स्वतंत्रता दिवस समारोह और चुनावी तैयारियों पर मंथन

✍️ नितिन खत्री | MyCityDilSe.com

बीकानेर। भाजपा बीकानेर देहात की मासिक बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 एवं 15 अगस्त को प्रस्तावित बीकानेर दौरे, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, संत रविदास जयंती कार्यक्रमों तथा आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में होना पूरे जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे से जिले को विकास की नई सौगातें मिलेंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मेघासर दौरे के दौरान ग्राम संस्थापक मेघोजी उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, प्रभारी बलवीर बिश्नोई, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, कैलाश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महेश झंवर, जसवंत दैय्या, राजपाल सिंह शेखावत, जिला मंत्री राजाराम ओझा, भरत सुथार, भोजराज मेघवाल, निशु लिंबा, दीनदयाल जाजड़ा, श्रवण प्रजापत, अर्जुन कड़वासरा सहित मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने तथा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वित रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।