35 वर्षीय युवक आया ट्रेन की चपेट में,हुई मौत

बीकानेर :-35 वर्षीय युवक आया ट्रेन की चपेट में,हुई मौत
बीकानेर। शहर की जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि पवन पुरी स्थित आर्यन हॉस्पिटल के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला था। जिसकी सूचना पर देर रात खादिम खिदमतगार सोसायटी ओर असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को उठाकर पीबीएम की मोचूरी में रखवाया है।
मृतक की पहचान तिलक नगर निवासी 35 वर्षीय विजय सिंह की रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रेन की चपेट में आने से शव बुरी तरह से क्षत विक्षिप्त हो चुका था।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
35-year-old youth died after being hit by a train
Bikaner. A youth died after being hit by a train in Jai Narayan Vyas Colony police station area of the city. It has been learnt that the body of the youth was found on the railway track near Aryan Hospital in Pawan Puri. On receiving the information, the volunteers of Khadim Khidmatgar Society and Asahaya Seva Sansthan reached the spot late at night and picked up the body and kept it in the PBM's mortuary.
The deceased has been identified as 35-year-old Vijay Singh, a resident of Tilak Nagar. According to eyewitnesses, the body was badly mutilated after being hit by the train. The police got the post-mortem done and handed over the body to the family.