करियर भी महत्वपूर्ण लेकिन सिर्फ खुद के बारे में सोचने वालो के खिलाफ दी चेतावनी, इससे जनसंख्या में गिरावट आ रही

Dec 20, 2024 - 12:24
 0
करियर भी महत्वपूर्ण लेकिन सिर्फ खुद के बारे में सोचने वालो के खिलाफ दी चेतावनी, इससे जनसंख्या में गिरावट आ रही
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR D.K. DIGITAL
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE D.K. DIGITAL
करियर भी महत्वपूर्ण लेकिन सिर्फ खुद के बारे में सोचने वालो के खिलाफ दी चेतावनी, इससे जनसंख्या में गिरावट आ रही" 

https://whatsapp.com/channel/0029Va4cMAQ65yDGYqZyug1l

संघ प्रमुख प॰पू॰ मोहन भागवत जी  ने कुछ दिन पहले जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से कम हुई तो समाज खत्म हो जाएगा।
 
गुरुवार को लोगों को ‘सिर्फ खुद के बारे में सोचने’ के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इससे जनसंख्या में गिरावट आ रही है। वे पुणे में ‘हिंदू सेवा महोत्सव’ के उद्घाटन को संबोधित कर रहे थे।

https://whatsapp.com/channel/0029Va4cMAQ65yDGYqZyug1l

उन्होंने कहा, “सिर्फ खुद के बारे में सोचने वाले लोग परिवार नहीं चाहते। वे सोचते हैं शादी क्यों करनी चाहिए, उन्हें किसी का गुलाम क्यों बनना चाहिए। हां, करियर भी महत्वपूर्ण है लेकिन किसी को सिर्फ और सिर्फ खुद के बारे में नहीं सोचना चाहिए क्योंकि व्यक्ति समाज, पर्यावरण, ईश्वर और देश के कारण है और हम उनके बहुत आभारी हैं। इस वजह से हमारी संख्या (जनसंख्या) घट रही है। इसके लिए कोई और कारण नहीं है।
 
‘हिंदुओं की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए’

https://whatsapp.com/channel/0029Va4cMAQ65yDGYqZyug1l

इस बीच, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी महाराज ने गुरुवार को पुणे में हिंदू सेवा महोत्सव के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का संदेश तो सभी समझ गए हैं लेकिन एक और बात जो सभी को समझनी चाहिए वह है ‘घटेंगे तो भी कटेंगे’। उन्होंने कहा, “इसलिए हिंदुओं की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए।