यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल, चार वाहनों को मारी टक्कर

Dec 20, 2024 - 11:02
 0
यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल, चार वाहनों को मारी टक्कर
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR D.K. DIGITAL
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE D.K. DIGITAL

✍️यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल, चार वाहनों को मारी टक्कर।

*जमशेदपुर :* जमशेदपुर के मानगो में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल मानगो पुल के पास यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल हो गया था। इससे बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और चार वाहनों को टक्कर मार दी। अच्छी बात यह है कि बस की रफ्तार कम थी। इस वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद बस बीच सड़क पर रुक गई।

https://whatsapp.com/channel/0029Va4cMAQ65yDGYqZyug1l

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस धनबाद के निरसा से चिरकुंडा, रघुनाथपुर और पुरुलिया होते हुए जमशेदपुर के लिए चलती है। घटना के वक्त बस में कई यात्री सवार थे। मानगो पुल के पास बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। इधर मानगो ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, जिन वाहनों में बस ने टक्कर मारी है उसके मालिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। पास ही मौजूद मानगो यातायात पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मुआवजे की मांग पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ।????