देशभर में डेढ़ घंटे UPI सेवा रही ठप, Google Pay और PhonePe यूजर्स परेशान

भारत में डेढ़ घंटे तक UPI सेवा ठप रही, Google Pay, PhonePe, और Paytm यूजर्स को पेमेंट में दिक्कत। NPCI ने तकनीकी गड़बड़ी को बताया कारण, अब सेवा सामान्य।

 0
देशभर में डेढ़ घंटे UPI सेवा रही ठप, Google Pay और PhonePe यूजर्स परेशान
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

देशभर में डेढ़ घंटे UPI सेवा रही ठप, Google Pay और PhonePe यूजर्स परेशान

बीकानेर, 12 अप्रैल 2025 – भारत में डिजिटल भुगतान का सबसे प्रमुख माध्यम UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) आज सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा, जिससे लाखों यूजर्स को पेमेंट फेल और फंड ट्रांसफर में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार:
???? 72% यूजर्स को पेमेंट करने में दिक्कत
???? 27% को फंड ट्रांसफर में परेशानी
???? 1% को ऑनलाइन खरीदारी में समस्या

समस्या का समय और असर

यह तकनीकी गड़बड़ी सुबह 11:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:00 बजे तक सबसे ज्यादा देखने को मिली। समस्या का प्रभाव Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विशेष रूप से देखा गया। साथ ही 10 से अधिक बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

तीसरी बार आई रुकावट

बीते 20 दिनों में यह तीसरी बार है जब UPI सेवा ठप हुई है।

  • 26 मार्च 2025

  • 2 अप्रैल 2025
    को भी ऐसी ही समस्याएं सामने आई थीं।

NPCI की सफाई

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस गड़बड़ी पर बयान जारी करते हुए कहा:

"तकनीकी दिक्कत की वजह से सेवा आंशिक रूप से बाधित हुई थी, जिसे अब पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। सिस्टम अब स्थिर और सामान्य रूप से कार्यरत है।"