बीकानेर प्रेस क्लब की एआई एवं डिजिटल मीडिया कार्यशाला: पत्रकारों ने सीखे AI, SEO और डिजिटल मीडिया के आधुनिक गुर

मोदी यूनिवर्सिटी के संयुक्त डीन राहुल सिंह शेखावत ने चार घंटे तक पत्रकारों को आधुनिक डिजिटल टूल्स और गूगल एल्गोरिद्म की जानकारी दी।

 0
बीकानेर प्रेस क्लब की एआई एवं डिजिटल मीडिया कार्यशाला: पत्रकारों ने सीखे AI, SEO और डिजिटल मीडिया के आधुनिक गुर
बीकानेर प्रेस क्लब की एआई एवं डिजिटल मीडिया कार्यशाला में पत्रकारों को संबोधित करते राहुल सिंह शेखावत
.
MYCITYDILSE

बीकानेर प्रेस क्लब की एआई एवं डिजिटल मीडिया कार्यशाला: पत्रकारों ने सीखे AI, SEO और डिजिटल मीडिया के आधुनिक गुर

बीकानेर। पत्रकारिता को डिजिटल युग के अनुरूप सशक्त बनाने के उद्देश्य से बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा रविवार को नोखा रोड स्थित बाफना स्कूल में एआई एवं डिजिटल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। करीब चार घंटे तक चली इस कार्यशाला में वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि कार्यशाला में मोदी यूनिवर्सिटी के संयुक्त डीन राहुल सिंह शेखावत ने पत्रकारों को डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप और आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल मीडिया का महत्व, गैप एनालिसिस, कंटेंट स्ट्रेटजी, एआई आधारित टूल्स, गूगल एल्गोरिद्म, हिंदी फर्स्ट रणनीति, एआई टूल स्टैक, गूगल एनालिटिक्स, ऑडियंस इनसाइट्स तथा कैंपेन ट्रैकिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

राहुल सिंह शेखावत ने न्यूज पोर्टल की ब्रांडिंग, प्रभावी लेआउट, पाठकों की लाइफटाइम वैल्यू, गूगल कीवर्ड प्लानर और डिजिटल ऑडियंस को समझने के व्यावहारिक तरीके भी बताए। प्रतिभागियों ने आधुनिक पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और उसके उपयोग पर भी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया, जैन लूणकरन छाजेड़, मोहन थानवी, राजीव हर्ष एवं नीरज जोशी मंचासीन रहे। विशेष बात यह रही कि 71 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया ने भी कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे युवा पत्रकारों को प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी, पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, पूर्व अध्यक्ष अनुराग हर्ष सहित अन्य पत्रकारों ने राहुल सिंह शेखावत का स्मृति चिह्न एवं साफा पहनाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन बलदेव रंगा ने किया। अंत में पत्रकार साथियों ने आयोजन स्थल उपलब्ध कराने के लिए बाफना स्कूल के सीईओ डॉ. पी.एस. वोहरा का आभार व्यक्त किया।

यह कार्यशाला पत्रकारों के लिए डिजिटल युग की नई तकनीकों को समझने और समाचार प्रस्तुति को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Bikaner Press Club’s AI and Digital Media Workshop: Journalists Learn Modern Techniques in AI, SEO, and Digital Media

Bikaner: Aiming to empower journalism for the digital age, the Bikaner Press Club organized a workshop on AI and digital media on Sunday at Bafna School, located on Nokha Road. Senior and young journalists participated enthusiastically in the workshop, which lasted for approximately four hours.

Press Club President Kushal Singh Medtia stated that Rahul Singh Shekhawat, Joint Dean at Modi University, provided journalists with detailed insights into the evolving landscape of digital media and modern technologies. He discussed key topics such as the importance of digital media, gap analysis, content strategy, AI-based tools, Google algorithms, "Hindi-first" strategy, AI tool stacks, Google Analytics, audience insights, and campaign tracking.

Shekhawat also shared practical methods regarding news portal branding, effective layouts, reader lifetime value, Google Keyword Planner, and understanding digital audiences. Participants gained knowledge about the role and application of artificial intelligence in modern journalism.

Senior journalists Prakash Pugalia, Jain Lunkaran Chhajed, Mohan Thanvi, Rajiv Harsh, and Neeraj Joshi graced the dais during the event. A notable highlight was the active participation of 71-year-old senior journalist Prakash Pugalia, which served as an inspiration for the younger journalists.

During the event, Press Club President Kushal Singh Medtia, General Secretary Vishal Swami, Treasurer Giriraj Bhadani, and former presidents Jaynarayan Bissa and Anurag Harsh, along with other journalists, honored Rahul Singh Shekhawat by presenting him with a memento and a traditional turban (*safa*).

The program was conducted by Baldev Ranga. At the conclusion, the journalists expressed their gratitude to Dr. P.S. Vohra, CEO of Bafna School, for providing the venue for the event.

This workshop proved to be a significant initiative, enabling journalists to understand new digital-age technologies and enhance the effectiveness of news presentation.