केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026 के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं

 0
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026 के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ
.
MYCITYDILSE

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026 के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ

नई दिल्ली/बीकानेर।
आगामी बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026 को लेकर शहर में उत्साह बढ़ रहा है। इसी क्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ट्रेड फेयर के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं और कहा कि इस तरह के आयोजन व्यापार और स्थानीय उत्पादन को व्यापक मंच उपलब्ध कराते हैं।

प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, सह-सचिव प्रेम जोशी तथा कार्यकारिणी सदस्य मनोज सोलंकी उपस्थित रहे। मंडल प्रतिनिधियों ने मंत्री को एक्सपो की रूपरेखा, उद्देश्य और तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का उद्देश्य क्षेत्रीय व्यापार, स्थानीय उद्योग, स्टार्टअप, कृषि आधारित उत्पाद, बंकर एवं कारीगर प्रतिभाओं को एक बड़े मार्केट प्लेटफॉर्म से जोड़ना है। इस आयोजन से बीकानेर के व्यापार को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार मिलेगा और रोजगार सृजन की संभावनाएँ भी बढ़ेंगी। साथ ही, सांस्कृतिक गतिविधियों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर बीकानेर की पहचान नए स्तर पर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीढ़ियों से व्यापार और संस्कृति में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बीकानेर शहर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्सपो आर्थिक गतिविधियों को गति देते हैं और स्थानीय उद्यमियों को नए अवसर उपलब्ध कराते हैं। मंत्री ने मंडल के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए कहा कि आयोजन निश्चित रूप से सफल होगा और बेहतर परिणाम सामने लाएगा।

अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि सरकार और उद्योग जगत के सहयोग से आगामी एक्सपो बीकानेर के व्यावसायिक भविष्य के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को आमंत्रित भी किया और कार्यक्रम में संभावित भागीदारी पर चर्चा की।

बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026 को लेकर तैयारियाँ तेज हैं और देश भर के व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं प्रदर्शकों की भागीदारी की संभावना जताई जा रही है। यह आयोजन बीकानेर के व्यापारिक परिदृश्य में नए आयाम जोड़ सकता है