लूणकरणसर में मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरूकता अभियान, छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित

 0
लूणकरणसर में मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरूकता अभियान, छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित
.
MYCITYDILSE

लूणकरणसर में मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरूकता अभियान, छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित

लूणकरणसर। स्वर्गीय अंजली ओझा की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर व्हाइट बुक यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में मेंस्ट्रुअल हाइजीन एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो स्थानों राजकीय महाविद्यालय, लूणकरणसर और सेंट शिवाजी महाराज अकादमी, लूणकरणसर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और वैज्ञानिक जानकारी का प्रसार करना था। इस दौरान छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सही उत्पाद के उपयोग और उचित निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई।

राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. श्रद्धा एवं डॉ. वीना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मेंस्ट्रुअल हाइजीन, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और समाज में फैली भ्रांतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में व्हाइट बुक यूथ फाउंडेशन की टीम से सह-संस्थापक राहुल ओझा, रेखा शर्मा, जयश्री सारस्वत, गौतम शर्मा, प्रशांत सारस्वत एवं विजय डूडी उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने छात्राओं को जागरूक रहने, स्वच्छता अपनाने और मासिक धर्म जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और आत्मविश्वास की कुंजी है।

कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय अंजली ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्मरण में ऐसे जन-जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।