भाजपा ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर और बेरासर, सतीश पूनिया व ज्योति मिर्धा करेंगी जनसंवाद

 0
भाजपा ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर और बेरासर, सतीश पूनिया व ज्योति मिर्धा करेंगी जनसंवाद
.
MYCITYDILSE

भाजपा ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर और बेरासर, सतीश पूनिया व ज्योति मिर्धा करेंगी जनसंवाद

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की ग्राम विकास यात्रा के तहत 9 मई को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ग्राम विकास यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

श्याम पंचारिया ने कहा कि ग्राम विकास यात्रा का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और युवा वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि सुबह 11 बजे बेरासर ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में ज्योति मिर्धा शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5 बजे पेमासर ग्राम में आयोजित ग्राम विकास यात्रा कार्यक्रम में सतीश पूनिया सहभागिता करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी की तैयारी की जा रही