बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की मांग, भाजपा नेताओं ने रखे सुझाव

 0
बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की मांग, भाजपा नेताओं ने रखे सुझाव
.
MYCITYDILSE

बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की मांग, भाजपा नेताओं ने रखे सुझाव

बीकानेर, 9 मई। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज बीकानेर सर्किट हाउस में प्रमुख शासन सचिव एवं राजस्थान रोडवेज चेयरमैन भवानी सिंह देथा से मुलाकात कर रोडवेज बस स्टैंड के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने का प्रस्ताव रखा।

बैठक के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, यात्री सुविधाओं का विस्तार करने और बस स्टैंड के समग्र सौंदर्यीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

श्याम पंचारिया ने कहा कि बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का आधुनिक और व्यवस्थित विकास होने से आमजन को राहत मिलेगी और शहर की छवि भी बेहतर होगी।

प्रमुख शासन सचिव एवं रोडवेज चेयरमैन भवानी सिंह देथा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत सुझावों और प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर दिलीप सिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण तथा सुरेंद्र स्वामी भी उपस्थित रहे।