UAE में रह रहीं सामिया सरवर ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल को भेंट कीं 15 व्हीलचेयर

संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाली बीकानेर की अप्रवासी सामिया सरवर ने पीबीएम अस्पताल को 15 व्हील चेयर भेंट कर मरीजों की मदद की। जानिए इस प्रेरणादायक पहल की पूरी जानकारी।

 0
UAE में रह रहीं सामिया सरवर ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल को भेंट कीं 15 व्हीलचेयर
.
MYCITYDILSE

UAE में रह रहीं सामिया सरवर ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल को भेंट कीं 15 व्हीलचेयर

बीकानेर। संयुक्त अरब अमीरात में रह रही बीकानेर मूल की अप्रवासी भारतीय सामिया सरवर ने एक मानवता भरी मिसाल पेश की है। उन्होंने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुविधा के लिए 15 व्हीलचेयर भेंट कीं।

उन्होंने यह व्हीलचेयर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा को सौंपीं। इस दौरान सामिया के परिजन भी उपस्थित रहे।

सामिया सरवर वर्तमान में यूएई में रेड क्रिसेंट जैसे प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन से जुड़ी हैं, जो आपातकालीन चिकित्सा सेवा, आपदा राहत, चिकित्सा सहायता और जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय रूप से कार्य करता है।

बीकानेर निवासी होने के नाते सामिया सरवर का यह प्रयास उनके अपने शहर के प्रति गहरी संवेदनशीलता और लगाव को दर्शाता है। व्हीलचेयर मिलने से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने सामिया के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "ऐसे सामाजिक सहयोग से स्वास्थ्य सेवाएं और भी सशक्त होती हैं। यह एक प्रेरणादायक पहल है।"