नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत Meet & Greet कार्यक्रम आयोजित
श्रीडूंगरगढ़ :
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत देश-विदेश में 8 मार्च से 29 मार्च तक विभिन्न परिषदों द्वारा Meet & Greet कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तेयुप श्रीडूंगरगढ़ द्वारा स्थानीय आई हॉस्पिटल में चिकित्सक एवं स्टाफ के साथ जागरूकता संवाद आयोजित किया गया।साथ ही राजू जी के साथ वार्तालाप हुई।
कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्यों ने नेत्रदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित जनों को इस पुनीत कार्य हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील गोयल के साथ सार्थक वार्तालाप कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के विषय में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही परिषद सदस्यों ने स्थानीय स्तर पर अन्य स्थानों पर जाकर भी जन-जागरूकता का कार्य किया।
कार्यक्रम में परिषद के प्रभारी अशोक झाबक, अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष रजत सिंघी, मंत्री पियूष बोथरा, आर्य झाबक, दिनेश भार्गव ,रामादेवी, दीपमाला शर्मा ,नानू देवी आदि की भी सक्रिय उपस्थिति रही।
परिषद द्वारा आमजन से अपील की गई कि नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति जागरूक बनें एवं अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करें, जिससे नेत्रहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सके।


