डूंगरगढ़ में अर्जुनराम मेघवाल का भव्य स्वागत, जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन। 

Apr 2, 2024 - 09:58
 0
डूंगरगढ़ में अर्जुनराम मेघवाल का भव्य स्वागत, जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन। 
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR D.K. DIGITAL
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE D.K. DIGITAL

डूंगरगढ़ में अर्जुनराम मेघवाल का भव्य स्वागत, जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन। 

बीकानेर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल नेदेहात में जनसंपर्क कार्यालय खोलने का श्रीगणेश सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ से किया है। अर्जुनराम ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए बूथ अध्यक्ष से जिम्मदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों पर एक एक वोट पोल करवाने का कार्य संकल्प पूर्वक करें। अर्जुनराम ने कहा कि भाजपा को दिया वोट देश को मजबूत करने के लिए दिया गया वोट होगा।

अर्जुनराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश का जो गौरव बढ़ाया है। मोदी के काल में देश को बाह्य व आंतरिक सुरक्षा दी है। उससे देश के भ्रष्टाचारी परेशान हो गए है, वे एकजुट होकर विरोध कर रहें है पर रामजी के कृपापात्र इन असुरों से नहीं डरेंगे। भगवान गणेशका पूजन किया गया।

ढोल नगाड़े बजाए गए और कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। ओबीसी मोर्चाके जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई ने सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कार्यकर्ताओंसे एक-एक वोट का महत्व समझते हुए अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों से भाजपा के लिए ने की बात कही।

विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, सांगानेर के पूर्वविधायक अशोक लाहोटी ने भी भाजपा के लिए वोट मांगे। उद्घाटन समारोह में पूनरासर महंत प्रेमनाथ जी का सान्निध्य रहा। जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, समाजसेवी तोलाराम जाखड़, भाजपा नेता किशनगोदारा, अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष इमरान राइन, जिला उपाध्यक्ष कुंभनाथ सिद्ध,छैलूसिंह शेखावत, रामेश्वरलाल पारीक, हेमनाथ जाखड़, पार्षद रजत आसोपा, संतोष बोहरा, पवन उपाध्याय, शोभाचंद आसोपा, जगदीश गुर्जर,धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, विक्रमसिंह सत्तासर, श्यामसुंदर पुरोहित, प्रदीप जोशी, भंवरलाल दुगड़, ओमप्रकाश सैन, किशोर दास कुनपालसर, प्रभुनाथ बरजांगसर, रतनसिंह, सुभाष पूनियां कितासर, बजरंग सारस्वा देराजसर, मूलनाथ, जगदीश मोदी, डॉ चन्द्रप्रकाश, हुकमाराम भादू, भवानीसिंह, रामकिशन दर्जी, रोशन छिंपा, लीलाधर बोथरा, श्रवण प्रजापत, आईदान पारीक सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।