'नारी शक्ति गौरव अवार्ड 2025' से सम्मानित हुईं नीलोफर खान – क्राफ्टी बेली के माध्यम से महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर और सशक्त
बीकानेर की प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर व समाजसेविका नीलोफर खान को क्राफ्टी बेली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में योगदान देने पर 'नारी शक्ति गौरव अवार्ड 2025' से नवाज़ा गया।

'नारी शक्ति गौरव अवार्ड 2025' से सम्मानित हुईं नीलोफर खान – क्राफ्टी बेली के माध्यम से महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर और सशक्त
बीकानेर, राजस्थान:
राजस्थान की जानी-मानी फैशन डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता नीलोफर खान को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'नारी शक्ति गौरव अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी एवं प्यारो बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
नीलोफर खान द्वारा स्थापित क्राफ्टी बेली संस्था नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है, जो कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखा रही है। क्राफ्टी बेली से जुड़ी महिलाएं फैशन, डिजाइनिंग और हस्तकला के क्षेत्र में अपने हुनर से नई पहचान बना रही हैं।
कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथियों ने नीलोफर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बीकानेर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में महिलाओं के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म खड़ा किया है।
क्राफ्टी बेली के मोहसिन खान मांगलिया ने बताया कि यह सम्मान केवल नीलोफर खान का नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं का है जो आत्मनिर्भर बनने की दिशा में क्राफ्टी बेली के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।
यह सम्मान एक संदेश है कि जब महिलाएं अपने हुनर को पहचानती हैं और उसे दिशा देती हैं, तो वे समाज में बदलाव की मिसाल बन सकती हैं।