नोखा में जन अधिकार सेना का गौसेवा अभियान जारी, भीषण गर्मी में गोवंश को हरी सब्जियां खिलाकर दी राहत

बीकानेर के नोखा में जन अधिकार सेना द्वारा चलाए जा रहे गौसेवा अभियान के तहत गर्मी में भूखे-प्यासे गोवंश को हरी सब्जियां खिलाई गईं।

May 26, 2025 - 12:25
 0
नोखा में जन अधिकार सेना का गौसेवा अभियान जारी, भीषण गर्मी में गोवंश को हरी सब्जियां खिलाकर दी राहत
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR D.K. DIGITAL
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE D.K. DIGITAL

नोखा में जन अधिकार सेना का गौसेवा अभियान जारी, भीषण गर्मी में गोवंश को हरी सब्जियां खिलाकर दी राहत

MYCITYDILSE नोखा | 26 मई 2025 भीषण गर्मी और तपती धरती के बीच बीकानेर के नोखा उपखंड क्षेत्र में जन अधिकार सेना के जनसेवक गौसेवा के महान कार्य में जुटे हुए हैं। सोमवती अमावस्या और शनि जयंती के पावन अवसर पर जन अधिकार सेना द्वारा घुमंतु एवं निराश्रित गौवंश को हरी सब्जियां खिलाकर सेवा कार्य किया गया

जनसेवकों ने नोखा के चौक-चौराहों पर घूम रहे प्यासे व भूखे गोवंश को ताजगी देने हेतु खीरा, टमाटर, ककड़ी, चारा व हरी सब्जियां वितरित कीं। इस पुनीत कार्य में फनीराज और दीपक शर्मा का आर्थिक सहयोग रहा।

"गौ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म" — कानाराम शर्मा

कार्यक्रम में जन अधिकार सेना के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने कहा,

“गौ सेवा सभी सेवाओं में सर्वोपरि है। हमें नियमित रूप से गौ सेवा करनी चाहिए क्योंकि गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है।

उपस्थित गणमान्यजन: कानाराम शर्मा – प्रदेश कोषाध्यक्ष, मालचंद सारस्वत – कार्यकारिणी सदस्य, ओमप्रकाश राठी – सचिव, कन्हैयालाल सारस्वत – जिला कोषाध्यक्ष, संदीप चौरड़िया – युवा अध्यक्ष, किशन तापड़िया – बीकानेर संभाग अध्यक्ष, शिव नाई – सचिव, महेश पारीक – प्रचार मंत्री, रणजीत सिंह, पंडित राधेश्याम, पन्नालाल शर्मा, प्रकाश सारस्वत, शिव जी सैन समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता

सामाजिक जागरूकता का संदेश

यह सेवा कार्य न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में पशुप्रेम और मानवता के संदेश को भी आगे बढ़ाता है। ऐसे अभियान समाज को जोड़ते हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।