कांग्रेस नेता की छत से गिरने से मौत, होटल में हुआ हादसा

जयपुर के हाथोज क्षेत्र में झोटवाड़ा कांग्रेस ओबीसी विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष भंवर गुर्जर की छत से गिरने से मौत हो गई। होटल की छत पर पानी की टंकी संभालते समय हादसा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिजनों में शोक की लहर।

Apr 5, 2025 - 16:51
Apr 5, 2025 - 16:53
 0
कांग्रेस नेता  की छत से गिरने से मौत, होटल में हुआ हादसा
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR D.K. DIGITAL
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE D.K. DIGITAL

कांग्रेस नेता  की छत से गिरने से मौत, होटल में हुआ हादसा

जयपुर। राजधानी जयपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। झोटवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष भंवर गुर्जर का शुक्रवार शाम को छत से गिरने से निधन हो गया। यह हादसा कालवाड़ रोड स्थित हाथोज में उनके निजी होटल की छत पर हुआ, जहां वे पानी की टंकी को संभालने के लिए गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टंकी के पास काम करते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वे असंतुलित होकर सीधे सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भंवर गुर्जर के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता, भाई, बेटा और बेटी सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। शाम को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गौरतलब है कि हाल ही में भंवर गुर्जर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की थी, जिसमें आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई थी। वे क्षेत्र में सक्रिय और लोकप्रिय नेता थे, और पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रहे थे।

उनके अचानक यूं चले जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरी शोक की लहर है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।