श्री खत्री मोदी समाज ने हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल के आपातकालीन विभाग को भेंट किए 35 पंखे
बीकानेर में श्री खत्री मोदी समाज ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल के आपातकालीन विभाग के लिए 35 पंखे भेंट किए। इस अवसर पर एसपी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन ने समाज का आभार व्यक्त किया
श्री खत्री मोदी समाज ने हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल के आपातकालीन विभाग को भेंट किए 35 पंखे
बीकानेर। श्री खत्री मोदी समाज ने समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल के आपातकालीन विभाग के लिए 35 पंखे भेंट किए। इस सहयोग का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा, हार्ट हॉस्पिटल विभागाध्यक्ष डॉ. पिंटू नाहटा, ट्रॉमा सेंटर की डॉ. लवलीन कपिल तथा रमेश चौहान सहित अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने श्री खत्री मोदी समाज के इस सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की ऐसी जनहितकारी पहलें अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होती हैं तथा सामाजिक सहभागिता को भी मजबूत करती हैं।
इस अवसर पर समाज के भामाशाह भीमराज बजाज, शिवदान सिंह, संजय खत्री, कुलदीप मोदी, प्रदीप खेमानी, नारायण खत्री, बालकिशन खत्री, ईश्वर दयाल मोदी, निर्मला खत्री, गौरी शंकर खत्री, डॉ. देवेंद्र खत्री, अशोक खेमानी, शिव मोदी, कमल मोदी, दिनेश मोदी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
श्री खत्री मोदी समाज ने कहा कि भविष्य में भी समाज स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। समाज का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता कर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।


