बीकानेर में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने जारी रखा चुनावी जनसंपर्क, मोदी सरकार के उपलब्धियों का किया जिक्र, कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला

 0
बीकानेर में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने जारी रखा चुनावी जनसंपर्क, मोदी सरकार के उपलब्धियों का किया जिक्र, कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

<iframe src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=315&href=https%3A%2F%2Fbusiness.facebook.com%2FMycityDilseBikaner%2Fvideos%2F787839856538779%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="315" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"></iframe>

बीकानेर में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने जारी रखा चुनावी जनसंपर्क, मोदी सरकार के उपलब्धियों का किया जिक्र, कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला

बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का खाजूवाला क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान 2 केडब्लूएम कालूवाला,20 बीडी,14 बीडी,5,8 और 17,25 केवाईडी क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर मेघवाल ने गांवों में जनसंपर्क कर कमल के फूल के निशान पर बंटन दबाने की अपील करते हुए केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में अपनेे मत की आहुति देने की बात कही। इस मौके पर उन्होनें कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दस सालों में देश ने हर क्षेत्र में विश्व में अपना परचम फहराया है।

जो वादे आमजन से केन्द्र सरकार ने किये उसे पूरा किया है। बात चाहे धारा 370 की हो या राम मंदिर निर्माण की। चाहे तीन तलाक का मुद्दा हो या फिर पीओके को भारत का हिस्सा बनाने की। भाजपा की मजबूत सरकार ने अटल इरादे रखते हुए निर्णायक निर्णय लेकर गौरव बढाया है। मेघवाल ने कहा कि अगर देश का विकास इसी तरह चाहते है तो चौथी बार केन्द्र में मोदी की सरकार रिपीट करनी होगी। भाजपा प्रत्याशी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ है।

न तो उसका कोई नेता है और न ही कोई नीति। बिना नेता व नीति के लोग इस देश को क्या संभालेंगे।  खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने निर्वाचन प्रेषित पत्र में ही संवैधानिक संस्थाओं को भ्रमित करता है। वो क्या संसदीय क्षेत्र की जनता भला करेगा।


इन्होंने किया स्वागत जनसंपर्क के दौरान भंवरलाल पंडित, मदनलाल, रमेश कुमार, देवीसिंह शेखावत, सवाईसिंह, राजेन्द्र हंस, मनमोहन सिंह, महेश मूंड, शंकरलाल पारीक, धर्मपाल, गुमानसिंह, पप्पू सिंह, वेदप्रकाश, थान सिंह भाटी, धर्मपाल नायक, दीनदयाल, राजेन्द्र बेनीवाल, महेन्द्र, राजाराम, आदराम, ताराचंद, कालूराम, गंगाराम, जसपाल, बद्री सिंह, बद्री प्रसाद, महचावराम, मोतीसिंह ने मेघवाल का स्वागत किया।

In Bikaner, BJP candidate Arjunram Meghwal continued election public relations, mentioned the achievements of Modi government, attacked Congress candidate.

Bikaner. BJP candidate from Bikaner Lok Sabha constituency Arjunram Meghwal's election public relations continued in Khajuwala area for the second consecutive day. During this, 2 KWM Kaluwala, 20 BD, 14 BD, 5,8 and 17,25 KYD areas were visited. On this occasion, Meghwal appealed to suppress division on the symbol of lotus flower by doing public relations in the villages and said that he would sacrifice his vote in forming the BJP government at the Center for the third time. On this occasion, he said that under the leadership of Narendra Modi in ten years, the country has hoisted its flag in the world in every field.

The promises made by the Central Government to the common people have been fulfilled. Be it the matter of Article 370 or the construction of Ram Temple. Be it the issue of triple talaq or making PoK a part of India. The strong BJP government has brought pride by taking decisive decisions with firm intentions. Meghwal said that if we want the development of the country like this, then Modi government will have to be repeated at the Center for the fourth time. Attacking the opposition, the BJP candidate said that the India alliance is scattered.

Neither has any leader nor any policy. How will people manage this country without leaders and policies? Khajuwala MLA Dr. Vishwanath Meghwal attacked the Congress candidate and said that he misleads the constitutional institutions in his election letter itself. What good will that do to the people of the parliamentary constituency?


During public relations, he welcomed Bhanwarlal Pandit, Madanlal, Ramesh Kumar, Devi Singh Shekhawat, Sawai Singh, Rajendra Hans, Manmohan Singh, Mahesh Mund, Shankarlal Pareek, Dharampal, Guman Singh, Pappu Singh, Vedprakash, Than Singh Bhati, Dharampal Nayak, Deendayal, Rajendra. Beniwal, Mahendra, Rajaram, Aadaram, Tarachand, Kaluram, Gangaram, Jaspal, Badri Singh, Badri Prasad, Mahchavaram, Motisingh welcomed Meghwal.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT