बीकानेर: गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति महानगर शाखा की नई कार्यकारिणी गठित
राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवारी की उपस्थिति में बीकानेर शाखा की बैठक आयोजित, सुरेंद्र उपाध्याय बने अध्यक्ष, भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान तेज करने की योजना।

बीकानेर: गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति महानगर शाखा की नई कार्यकारिणी गठित
बीकानेर।
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत की बीकानेर महानगर शाखा की पुनर्गठित कार्यकारिणी की बैठक परमात्मा निकेतन, अंत्योदय नगर में आयोजित की गई। इस अवसर पर नवमनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों को दायित्व ग्रहण राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवारी के सानिध्य में कराया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रूण हत्या, गर्भपात और लिव-इन रिलेशन जैसे अनैतिक कृत्यों के कारण प्रतिवर्ष लगभग 50 लाख अजन्मे शिशुओं की गर्भ में ही हत्या हो जाती है, जो राष्ट्र की डेमोग्राफी के लिए गहरी चिंता का विषय है।
नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बीकानेर शाखा आने वाले दो वर्षों में भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाएगी और संस्कार एवं संरक्षण के कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की अन्य शाखाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
महानगर सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में मगन चांडक और लक्ष्मीनारायण मोदी को संरक्षक, वहीं सुशील शर्मा, भुवनेश यादव और लक्ष्मण उपाध्याय को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा ईश्वर दयाल कुम्हार और राजकुमार व्यास सहमंत्री, संतोष शर्मा महिला प्रभारी और प्रिया शर्मा व रश्मि जैन सह प्रभारी नियुक्त की गईं।
मीडिया प्रभारी का दायित्व गोवर्धन सोनी (पत्रकार) को सौंपा गया।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में मालचंद पारीक, योगेंद्र भाटी, कविता यादव और नरेश खत्री को शामिल किया गया।
कुल मिलाकर 32 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
Bikaner: New Executive Committee Formed for the Metropolitan Branch of the Foetus Protection Committee
Bikaner.
The reconstituted executive committee meeting of the Bikaner Metropolitan Branch of the Foetus Protection Committee India was held at Paramatma Niketan, Antyodaya Nagar. On this occasion, the newly appointed office bearers and members assumed their responsibilities in the presence of National President Ram Kishore Tiwari.
In his address, National President Tiwari stated that approximately 5 million unborn babies are killed in the womb every year due to immoral acts like foeticide, abortion, and live-in relationships, which is a matter of grave concern for the nation's demographics.
Newly appointed President Surendra Upadhyay stated that the Bikaner branch will launch a large-scale campaign against the heinous crime of foeticide in the coming two years and will serve as an inspiration for other branches in the state through programs promoting values and protection.
Metropolitan Secretary Suresh Sharma stated that the new executive committee has appointed Magan Chandak and Laxminarayan Modi as patrons, while Sushil Sharma, Bhuvnesh Yadav, and Laxman Upadhyay as vice presidents.
Additionally, Ishwar Dayal Kumhar and Rajkumar Vyas were appointed co-ministers, Santosh Sharma as women's in-charge, and Priya Sharma and Rashmi Jain as co-in-charges.
Govardhan Soni (journalist) was assigned the responsibility of media in-charge.
Malchand Pareek, Yogendra Bhati, Kavita Yadav, and Naresh Khatri were included as special invitees.
A 32-member jumbo executive committee has been formed.