बीकानेर :- खाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

 0
बीकानेर :- खाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
.
MYCITYDILSE

बीकानेर :- खाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर।
बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार जियावाली किशनपुरा के पास खाले में एक व्यक्ति का शव मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक ने भूरे रंग के कपड़े पहन रखे थे। उसके एक हाथ में घड़ी और दूसरे हाथ की उंगली में दो अंगूठियां भी मिली हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।