भारत-पाक तनाव के बीच PM मोदी का राष्ट्र को संबोधन आज रात 8 बजे, एयर मार्शल भारती ने पढ़ाया रामचरितमानस का पाठ
भारत-पाक तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वहीं वायुसेना के एयर मार्शल भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामचरितमानस की चौपाई पढ़कर पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया।

भारत-पाक तनाव के बीच PM मोदी का राष्ट्र को संबोधन आज रात 8 बजे, एयर मार्शल भारती ने पढ़ाया रामचरितमानस का पाठ
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच चले आ रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इससे पहले सोमवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय सेनाओं के DGMO स्तर के अधिकारी मीडिया से रूबरू हुए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बात रही वायुसेना के एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती का पाकिस्तानी सेना को “रामचरितमानस” की चौपाई सुनाकर दिया गया दो टूक संदेश।
एयर मार्शल भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान “विनय ना मानत जलध जड़...” चौपाई सुनाई, जिसे सुनकर हॉल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकियों पर सटीक हमला किया गया और पाक सेना खुद अपने नुकसान की जिम्मेदार है।
प्रेस ब्रीफिंग से पहले एक वीडियो भी चलाया गया जिसमें सेना की कार्रवाई की तस्वीरें और रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कविता "जब नाश मनुज पर छाता है..." की पंक्तियाँ सुनाई दीं। वायुसेना अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि सेना अगली बार और भी उन्नत तरीके से दुश्मन पर वार करेगी।